ईशा मालवीय को किस करते हुए अभिषेक कुमार की रोमांटिक फोटो वायरल, जानें क्या है मामला
ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे देखकर फैंस भी हैरान रह गए। दोनों साथ में रोमांटिक पोज दे रहे हैं। लेकिन इससे पहले कि आप सोचें दोनों वापस साथ आ गए हैं तो बता दें कि ऐसा नहीं है।

ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार का रिलेशन और ब्रेकअप काफी चर्चा में रहा था। दोनों शो यारियां के दौरान एक-दूसरे से मिले और प्यार हो गया। हालांकि शो के एंड होने से पहले दोनों का रिलेशन एंड हो गया। बिग बॉस में दोनों जब कंटेस्टेंट बनकर आए तो दोनों के बीच काफी लड़ाई हुई। दोनों शो के बाद एक-दूसरे को इग्नोर ही करते दिखे थे, लेकिन अब दोनों की एक रोमांटिक फ्लोर सामने आई है जिसे देखकर सभी हैरान हो गए हैं।
दोनों का म्यूजिक वीडियो
दरअसल, दोनों का एक म्यूजिक वीडियो आ रहा है जिसका नाम है नि तू बार-बार। इस गाने का ही पोस्टर रिलीज किया गया है जिसमें ईशा, अभिषेक के क्लोज हैं और अभिषेक उनके माथे पर किस कर रहे हैं।
ईशा ने बताई थी ब्रेकअप की वजह
ईशा ने एक बार कहा था, ‘मैं उससे नहीं बोलती इतना कि प्लीज इधर आ जा, मैं तेरे साथ रहना चाहती हूं। जब मुझसे और हैंडल नहीं हुआ तो मैंने ब्रेकअप कर लिया। मैंने हमेशा यही कहा है कि मैं अभिषेक से दूर नहीं होना चाहती थी, लेकिन उसके एग्रेशन की वजह से मैं दूर हुई। अभिषेक की एग्रेशन और उसके साथ रिलेशन की वजह से मेरे करियर पर असर पड़ने लगा था और यह मैं बर्दाश्त नहीं कर सकती थी। मैं ऐसे इंसान के साथ नहीं रह सकती जो मेरी रिस्पेक्ट नहीं करता। मैंने उसे कई चांस दिए, लेकिन कुछ ठीक नहीं हुआ।’
लाफ्टर शेफ में मिले दोनों
वैसे हाल ही में दोनों लाफ्टर शेफ सीजन 2 में मिले थे और इस बारे में बात करते हुए अभिषेक ने कहा था, वो अच्छा मोमेंट था और मैंने ही पहले उनसे बात की। कृष्णा भाई मुझे ईशा के पास लेकर गए और उनके पॉपुलर गाने में हमने डांस किया। वो गाना कितना वायरल हो गया है। वह अच्छा काम कर रही हैं, शायद ऐसा लगता है कि हम एक-दूसरे से नफरत करते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


