क्या प्यार में पड़ी निया शर्मा, रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग वेकेशन की तस्वीरें हुईं वायरल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

निया को सच्चा प्यार मिल गया है। निया ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनको देखकर फैंस का माथा ठनक गया है।

क्या प्यार में पड़ी निया शर्मा, रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग वेकेशन की तस्वीरें हुईं वायरल
क्या प्यार में पड़ी निया शर्मा

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा को 'नागिन' शो से बड़ी पहचान मिली है। निया हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। यही नहीं, निया अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहती हैं। इन दिनों निया एक बार फिर से खबरों में आई हैं, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से। निया को सच्चा प्यार मिल गया है। निया ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनको देखकर फैंस का माथा ठनक गया है। तस्वीरों में निया एक शख्स के साथ नजर आ रही हैं।

कौन है निया के साथ नजर आने वाला शख्स

दरअसल, निया शर्मा इस समय मालदीव वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। निया के साथ एक मिस्ट्री बॉय भी नजर आया। सोशल मीडिया पर इस शख्स की तस्वीर सामने आते ही लोग दावा कर रहे हैं कि इस शख्स का नाम सिकंदर सिंह है। साथ ही लोग ये भी दावा कर रहे हैं कि निया शर्मा, सिकंदर सिंह को डेट कर रही हैं। निया और सिकंदर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस पर यूजर्स भी जमकर रिएक्ट करते दिख रहे हैं।

क्या है इन तस्वीरों में

बता दें कि निया शर्मा की शेयर की गईं तस्वीरें समुद्र के बीचों बीच की हैं। इस दौरान निया ने व्हाइट कलर की हॉट ड्रेस कैरी की है। वहीं, सिकंदर ने भी निया से मैचिंग किया है। उन्होंने व्हाइट शर्ट के साथ मैचिंग शॉर्ट सेम कलर का शूज कैरी किया है। वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स निया और सिकंदर को ड्रिंक शेयर करता नजर आ रहा है। वहीं, उनके साथ में एक पिंक कलर की गाड़ी नजर आ रही है। निया समुद्र और प्राकृतिक हरे-भरे नजारों के बीच फोटोशूट कराती दिख रही हैं।

लोग कर रहे हैं सवाल

इन तस्वीरों के सोशल मीडिया पर सामने आते ही लोगों की नजरें निया पर ठहर गईं। हर कोई सवाल पूछ रहा है 'आखिर उनके साथ में नजर आने वाला ये लड़का कौन है'? एक ने लिखा, 'क्या आप दोनों डेट कर रहे हो?' ऐसे कई सवाल इन तस्वीरों पर हैं।

कौन हैं सिकंदर सिंह?

बता दें कि निया शर्मा के साथ नजर आने वाले सिकंदर सिंह एक फ्रीलांसर आर्टिस्ट हैं जो कि चंडीगढ़ में रहते हैं। हालांकि, निया शर्मा और सिकंदर सिंह की तरफ से डेटिंग को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीक्या प्यार में पड़ी निया शर्मा, रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग वेकेशन की तस्वीरें वायरल