Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीis mahhi vij take exit from serial seher hone ko hai and participating in reality show the 50
माही विज ने छोड़ा सीरियल ‘सहर होने को है?', रियलिटी शो द 50 में आएंगी नजर

माही विज ने छोड़ा सीरियल ‘सहर होने को है?', रियलिटी शो द 50 में आएंगी नजर

संक्षेप:

टीवी एक्ट्रेस माही विज सीरियल सहर होने को है में नजर आ रही थीं।एक्ट्रेस के किरदार और एक्टिंग को पसंद किया जा रहा था। लेकिन अब बताया जा रहा है कि माही ने ये शो छोड़कर इस रियलिटी शो में शामिल होने का फैसला किया है।

Jan 17, 2026 06:58 am ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टीवी एक्ट्रेस माही विज ने हाल में अपना कमबैक किया था। उन्हें सीरियल सहर होने को है मैं अहम किरदार में देखा और पसंद किया जा रहा था। लेकिन अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस शो छोड़ रही हैं। बताया जा रहा है कि माही आने वाले रियलिटी शो द 50 में नजर आने वाली हैं। हाल में माही को एंडेमोल के ऑफिस के बाहर देखा गया था।तभी ये ये कयास लगाए जा रहे हैं कि माही द 50 की कंटेस्टेंट हो सकती हैं। ऐसी भी रिपोर्ट्स हैं कि माही के एक्स हस्बैंड एक्टर जय भानुशाली भी शो का हिस्सा होंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

द 50 में नजर आएंगी माही विज?

कुछ महीनों पहले माही ने टीवी पर वापसी की थी। उन्हें सहर होने को है में लीड एक्ट्रेस की मां के किरदार में देखा गया था। शो में उनकी एक्टिंग को पसंद किया गया।माही ने अपने काम से ऑडियंस को प्रभावित किया था। लेकिन अब वो शो से विदाई ले रही हैं। हालांकि अभी एक्ट्रेस या मेकर्स की तरफ से कुछ भी कंफर्म नहीं किया गया है। द 50 जैसे रियलिटी शो में माही को देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं।

ये भी पढ़ें:जानिए शरमन जोशी और सरिता जोशी में क्या है रिश्ता? चचेरी बहनें भी हैं फेमस
ये भी पढ़ें:जानिए यामी गौतम की ऑनस्क्रीन मां एक्ट्रेस राजोशी बरुआ के बारे में
माही विज

निजी जिंदगी में आया तूफान

निजी जिंदगी की बात करें तो माही और जय ने एक जॉइंट स्टेटमेंट शेयर करते हुए बताया था कि वो दोनों अलग हो रहे हैं। लेकिन मिलकर अपने तीनों बच्चों का पालन पोषण करेंगे। दोनों ने महीनों पहले से एक दूसरे के साथ तस्वीर शेयर नहीं की थी। अब दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं। अगर ये दोनों द 50 में नजर आते हैं तो ये इनके फैंस के लिए खास होगा।


द 50 के लिए अप्रोच किए गए ये एक्टर्स

बता दें, द 50 के लिए टीवी एक्टर करन पटेल और फैजू शेख अभी तक के पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट हैं। इसके अलावा ओरी, मल्लिका शेरावत,प्रतीक सहजपाल, ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद, श्वेता तिवारी, अंकिता लोखंडे जैसे पॉपुलर एक्टर्स को अप्रोच किए जाने की खबर सामने आई है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।