Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीIs Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Going Off air Hiten Tejwani reacts to smriti irani show limited period
क्या बंद होने जा रहा क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2? हितेन तेजवानी बोले- जब हमें कॉल आया…

क्या बंद होने जा रहा क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2? हितेन तेजवानी बोले- जब हमें कॉल आया…

संक्षेप:

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के बंद होने की खबरों पर हितेन तेजवानी ने रिएक्ट किया है। उन्होंने बताया कि शो जब शुरू हुआ था तब वो एक लिमिटेड सीरीज की तरह ही शुरू किया गया था। 

Oct 30, 2025 06:29 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 जब शुरू होने वाला था तब कहा जा रहा था कि ये एक लिमिटेड सीरीज होगी। अब शो के बंद होने की खबरों के बीच शो में तुलसी के बेटे करण का किरदार निभा रहे एक्टर हितेन तेजवानी ने रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि जब इस शो के लिए उनके पास कॉल आया था तो कहा गया था कि ये एक लिमिटेड सीरीज होगाी। उन्होंने कहा कि वो रोज शूट नहीं करते हैं इस वजह से उन्हें इस बारे में साफ-साफ कुछ पता नहीं है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शो के बंद होने पर क्या बोले हितेन तेजवानी

इंडिया फोर्म से खास बातचीत में हितेन तेजवानी ने कहा, “मुझे पता नहीं कि क्या हो रहा है क्योंकि मैं शो के लिए रोजाना शूट नहीं कर रहा हूं। अगर मैं सेट पर ज्यादा जाता तो शायद मुझे ज्यादा पता होता है। लेकिन मैं यहां कुछ दिन होता हूं और फिर अमेरिका चला जाता हूं, तो मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है कि शो बंद हो रहा है या नहीं।”

हितेन तेजवानी ने क्या बताया

हितेन ने आगे कहा, “जब हमें प्रोजेक्ट के लिए कॉल आया था, तब बताया गया था कि यह एक लिमिटेड सीरीज है। मुझे नहीं पता कि चैनल अभी क्या निर्णय ले रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शो अगले साल के शुरुआती महीनों में बंद हो जाएगा। हालांकि, इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।”

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 इसी साल शुरू हुआ था। शो में तुलसी (स्मृति ईरानी) औप मिहिर (अमर उपाध्याय) ने वापसी की है। इसके अलावा शो में बरखा बिष्ट, शगुन शर्मा, तनीषा मेहता, रोहित सुचांती और शक्ति आनंद जैसे कलाकार नजर आए हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।