इंडियन आइडल 2 का वो विनर जिसने नेहा कक्कड़ को हराया, ऐसे हुई थी मौत, 20 दिन की बेटी छोड़ गए पीछे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इंडियन आइडल 2 के विनर संदीप आचार्य के साथ आखिर क्या हुआ था? खिताब जीतने के कुछ साल बाद सिर्फ 29 की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। पीछे छोड़ गए 20 दिन की बच्ची।

indian idol 2 winner sandeep acharya death reason
इंडियन आइडल 2 के विनर संदीप आचार्य की मौत के दिन क्या हुआ था?

इंडियन आइडल के पहले सीजन की सफलता के बाद नवंबर 2005 में मेकर्स ने इंडियन आइडल 2 की शुरुआत की। इस सीजन में कुल 12 कंटेस्टेंट थे जिसमें से एक नेहा कक्कड़, मोनाली ठाकुर जैसी सिंगर्स भी थीं। इस सीजन का खिताब राजस्थान के बीकानेर के रहने वाले संदीप आचार्य ने जीता था। लेकिन किसे पता था कि लोगों के दिल जीतने वाला ये सिंगर अपनी 20 दिन की नवजात बेटी को छोड़ कर दुनिया को अलविदा कह देगा। आखिर क्या हुआ था संदीप आचार्य के साथ की सिर्फ 29 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई।

इंडियन आइडल 2 का विनर संदीप आचार्य

1984 में बीकानेर में जन्में संदीप को बचपन से गायिकी पसंद थी। उन्होंने स्कूल और कई बड़े मंचों पर सिंगिंग कम्पटीशन में हिस्सा लिया और कईयों के विनर रहे। उनकी जिंदगी तब बदल गई जब वो इंडिया आइडल 2 का हिस्सा बने थे। शो के दौरान उन्होंने अपनी मखमली आवाज से लोगों को दीवाना बनाया। संदीप अपनी शानदार गायिकी के साथ खूबसूरत चेहरे और स्माइल के लिए भी उस दौर के युवाओं में फेमस थे। संदीप की गायिकी का ऐसा असर था कि लोगों को लगने लगा था अब सोनू निगम जैसा सिंगर इंडस्ट्री में आ चुका है। यही वजह थी कि अप्रैल 2006 में वो इस सीजन के विनर बनकर सामने आए। उस समय संदीप सिर्फ 22 साल के थे। इस जीत के साथ उन्हें प्राइज मनी, एक कार के साथ 1 सोनी के साथ करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला था।

संदीप को क्या हुआ था?

इंडियन आइडल जीतने के बाद संदीप ने कई शोज किए। अपने राज्य समेत देशभर में उनके कॉन्सर्ट हुए। जिंदगी में वो सब कुछ मिलता जा रहा है। जब संदीप 28 के हुए तो मां को लगा बेटे की शादी करवा देनी चाहिए। उनकी नम्रता नाम की लड़की से शादी हुई। पत्नी प्रेग्नेंट थीं इसी दौरान संदीप की तबीयत बिगड़ गई। शुरुआत में बताया गया उन्हें लीवर से जुड़ी बीमारी हुई है। बाद में पीलिया होने की खबर सामने आई। ईलाज चला। डॉक्टर ने कहा कि संदीप ठीक हो जाएंगे।

संदीप की मौत से पहले की घटना

ये पूरा मामला दिसंबर 2013 का है। डॉक्टर की बात के मुताबिक ईलाज के बाद संदीप ठीक हो गए और अपने घर बीकानेर चले गए। वहां वो एक रिश्तेदार की शादी में शामिल हुए। उसी शादी में संदीप की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। हालत इतनी नाजुक हो गई कि उन्हें आनन फानन में गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। यहां भी डॉक्टर, परिवार को आश्वासन देते रहे कि सब ठीक है, संदीप ठीक हो जाएंगे। लेकिन फिर 15 दिसंबर को जो हुआ उसने सभी को हैरान कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि संदीप की बॉडी के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। परिवार परेशान था, फिर वो खबर आई, संदीप आचार्य नहीं रहे। 15 दिसंबर 2013 को संदीप दुनिया छोड़ गए। इससे भी बड़ा दुख ये था कि संदीप की पत्नी ने 20 दिन पहले ही बेटी को जन्म दिया था। संदीप पीछे परिवार, पत्नी और दुधमुंहे बच्चे को छोड़कर चले गए।

अगर संदीप जिंदा होते

संदीप ने अपनी गायिकी से फराह खान, सोनू निगम जैसे जजेस पर अपना प्रभाव छोड़ा था। नेहा कक्कड़, मोनाली ठाकुर जैसे कंटेस्टेंट को हरा दिया था। उनकी आवाज को देश भर में पसंद किया जा रहा था और वो अचानक इस दुनिया से चले गए।आज अगर संदीप जिंदा होते तो फिल्मों में अपना अलग नाम बना चुके होते। उनके गाने पॉपुलर होते।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीइंडियन आइडल 2 के विनर संदीप आचार्य की मौत के दिन क्या हुआ था?