Indian Idol 16: आज है ‘इंडियन आइडल 16’ का ग्रांड फिनाले, विनर को मिलेंगे इतने लाख

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Indian Idol 16 Grand Finale: ‘इंडियन आइडल 16’ का ग्रांड फिनाले आज रात 8 बजे से शुरू होने वाला है। आइए आपको बताते हैं कि आप ये ग्रांड फिनाले कब और कहां देख सकते हैं।

Indian Idol 16 Grand Finale
आज है इंडियन आइडल 16 का ग्रांड फिनाले

भारतीय टेलीविजन का सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 16' (Indian Idol 16) आखिरकार अपने अंजाम तक पहुंच गया है। पिछले 10 महीनों के लंबे सफर के बाद, आज रात इस शो को अपना विजेता मिलने वाला है। बता दें, ये इंडियन आइडल के इतिहास का अब तक का सबसे लंबा सीजन रहा है।

कब और कहां देखें 'इंडियन आइडल 16' का ग्रैंड फिनाले?

टीवी पर 'इंडियन आइडल 16' का ग्रैंड फिनाले आज रात 8 बजे से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा। वहीं अगर आप इसे अपने फोन या स्मार्ट टीवी पर देखना चाहते हैं, तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग साेनी लिव ऐप पर होगी।

किसी एक्ट्रेस को नहीं, इस गायिका को कहा जाता है भोजपुरी क्वीन, मुस्लिम से शादी करने पर मचा था बवाल

'इंडियन आइडल 16' के जज और होस्ट

पूरी सीजन की तरह ग्रांड फिनाले को भी मशहूर गायक आदित्य नारायण होस्ट करेंगे। यूं तो इस सीजन में श्रेया घोषाल, बादशाह और विशाल ददलानी बतौर जज शामिल हुए थे। लेकिन ग्रांड फिनाले में विशाल ददलानी नजर नहीं आएंगे। कहा जा रहा है कि वर्क कमिटमेंट्स के चलते वे ग्रैंड फिनाले की इस खास शाम में शामिल नहीं हो पाएंगे।

कौन हैं 'इंडियन आइडल 16' के टॉप 6 फाइनलिस्ट?

महीनों की कड़ी मेहनत और वोटों के दम पर जिन 6 कंटेस्टेंट्स ने ग्रैंड फिनाले की रेस में अपनी जगह पक्की की है, उनके नाम इस प्रकार हैं-

1. सुहैल सूफी

2. अंशिका चोंकर

3. मनराज वीर सिंह

4. मायसिमे बोसु

5. ज्योतिर्मयी नायक

6. तनिष्क शुक्ला

Bhojpuri Bawaal: मां चली गई त पवन खत्म…भावुक हुए पावरस्टार, उधर आम्रपाली के एक फैसले ने उड़ाए होश

'इंडियन आइडल 16' के विजेता को क्या मिलेगा?

मेकर्स ने अभी तक इस सीजन के विजेता को मिलने वाली सटीक इनाम राशि का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। लेकिन पिछले सीजन के आंकड़ों पर नजर डालें, तो विजेता मानसी घोष को ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये की नकद राशि और एक ब्रांड न्यू Maruti Suzuki Dzire कार मिली थी। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस सीजन के विजेता को भी इतनी ही या इससे अधिक इनामी राशि और नई गाड़ी से नवाजा जाएगा।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीआज है ‘इंडियन आइडल 16’ का ग्रांड फिनाले, विनर को मिलेंगे इतने लाख