तलाक की खबर सुन सेट पर रो पड़ीं हुनर हाली, नौ साल पहले एमटीवी स्प्लिट्सविला के विनर से की थी शादी
Tv Actress Divorce: टीवी एक्ट्रेस हुनर हाली का आज कानूनी रूप से तलाक हो गया है। नौ साल पहले उन्होंने एमटीवी स्प्लिट्सविला के विनर से अरेंज मैरिज की थी।

टीवी एक्ट्रेस हुनर हाली और एमटीवी स्प्लिट्सविला सीजन 7 के विनर मयंक गांधी का आज (9 जून) तलाक हो गया है। दोनों शादी के नौ साल बाद कानूनी रूप से अलग हो गए हैं। बता दें, साल 2016 में मयंक और हुनर की शादी हुई थी। वहीं सितंबर 2025 में दोनों ने कोर्ट में तलाक की अर्जी डाली थी।
न्यूज सुनर सेट पर ही रो पड़ीं हुनर
हुनर को कोर्ट के फैसले के बारे में तब पता चला जब वो अपने शो 'रिमझिम छोटी उम्र बड़ा सफर' की शूटिंग कर रही थीं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, तलाक मिलते ही हुनर रो पड़ीं। सूत्र ने बताया, 'जब कोर्ट की कार्यवाही पूरी हुई, तब हुनर शूटिंग में बिजी थीं। शूटिंग खत्म करने के बाद जब उन्होंने अपना फोन उठाया और अपनी लीगल टीम का मैसेज देखे तो उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे।'
हुनर के वकील का बयान
हालांकि, हुनर ने इस पर कोई कमेंट नहीं किया। वहीं उनके वकील रुगवेद मोरे ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, 'हां, तलाक की कार्यवाही अब औपचारिक रूप से पूरी हो गई है। आज, माननीय फैमिली कोर्ट ने हुनर हाली की याचिका को मंजूरी दे दी और मामले को कानूनी रूप से समाप्त कर दिया।'
हुनर और मयंक की लव मैरिज थी या अरेंज?
हुनर ने 28 अगस्त 2016 को दिल्ली में एक्टर मयंक गांधी से शादी की थी। हाली और मयंक की अरेंज मैरिज थी। उनके परिवार वालों ने ही उन दोनों की मुलाकात कराई थी और फिर साल 2016 की शुरुआत में दोनों ने सगाई कर ली थी। इसके बाद दोनों ने एक गुरुद्वारे में पारंपरिक सिख रीति-रिवाजों से शादी की थी।
दोनों एक-दूसरे की इस आदत से थे परेशान
डेक्कन क्रॉनिकल को दिए इंटरव्यू में मयंक ने कहा था कि उन्हें हुनर का जिद्दी स्वभाव पसंद नहीं है। वहीं हुनर ने कहा था कि मयंक कभी-कभी बहुत नखरे करते हैं और उन्हें उनका अपनी रोज की डाइट में दूध नहीं लेना पसंद नहीं है।
अक्षय के साथ फिल्म कर चुकी हैं हुनर
हुनर ने साल 2007 में स्टार प्लस के शो 'कहानी घर घर की' से डेब्यू किया था। इसके बाद, उन्होंने स्टार प्लस का 'गृहस्थी', 'ससुराल गेंदा फूल', 'मुक्ति बंधन', 'दहलीज' और 'एक बूंद इश्क' जैसे लोकप्रिय टीवी सीरियल्स में काम किया है। हालांकि, हुनर ने पहली बार 'छल, शह और मात' में लीड रोल प्ले किया था। हुनर, अक्षय कुमार की फिल्म 'बॉस' में भी काम कर चुकी हैं।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


