ना किचन और ना डायनिंग एरिया, बिग बॉस से कैसे अलग होगा ‘द 50’ का सेट?

Jan 14, 2026 11:06 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

The 50: रियलिटी टीवी शो बिग बॉस की तरह ही स्टार नेटवर्क एक नया रियलिटी शो शुरू करने जा रहा है। यह बिग बॉस से भी बड़ा रियलिटी शो साबित हो सकता है, लेकिन इसमें क्या होगा अलग?

ना किचन और ना डायनिंग एरिया, बिग बॉस से कैसे अलग होगा ‘द 50’ का सेट?

बिग बॉस के बाद स्टार नेटवर्क अपना दूसरा सबसे बड़ा रियलिटी शो शुरू करने जा रहा है। बिग बॉस के इस सीजन के ग्रैंड फिनाले में 'द 50' का प्रमोशन किया गया था। बहुत से लोगों को कनफ्यूजन था कि शायद यह रियलिटी शो भी काफी हद तक बिग बॉस जैसा ही होगा। लेकिन अब जैसे-जैसे इस शो से जुड़े डिटेल्स सामने आ रहे हैं, उससे पता चल रहा है कि यह बिग बॉस से काफी हद तक अलग रहने वाला है। फिल्म विंडो ने अपनी एक पोस्ट में बताया कि शूटिंग सेट दुबई नहीं बल्कि मुंबई में ही बन रहा है।

बिग बॉस की तरह नहीं होगा घर!

लेकिन बिग बॉस हाउस की तुलना में 'द 50' का सेट कितना अलग होगा? इस सवाल का जवाब भी फिल्म विंडो ने ही दिया है। एक पोस्ट के मुताबिक 'द 50' के घर में कोई किचन नहीं होगा। क्योंकि इसका कॉन्सेप्ट बिग बॉस हाउस से काफी अलग होगा। इतना ही नहीं, इस शो के घर का साइज बिग बॉस के घर से काफी बड़ा होगा, ऐसा इसलिए क्योंकि जहां बिग बॉस में 16-18 लोग होते हैं, वहीं 'द 50' में कुल 50 लोगों के रहने का इंतजाम करना है।

बिग बॉस से कैसे अलग होगा घर?

जहां तक शो में खिलाड़ियों के रहने और खाने की व्यवस्था का सवाल है तो इसका कॉन्सेप्ट रोडीज और स्पलिट्सविला जैसे शोज की तरह ही रहने वाला है। सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो बिग बॉस में जहां होस्ट वाला कॉन्सेप्ट है तो वहीं इस शो में होस्ट द लॉयन होगा जो शेर वाला मास्क पहने होगा। हालांकि खिलाड़ियो को इंस्ट्रक्शन्स देने के लिए एक अलग होस्ट रखा जा सकता है। माना जा रहा है कि फराह खान इस शो की वो होस्ट होंगी जो चेहरे के साथ खिलाड़ियों से सीधे बात करेंगी। यह शो का पहला सीजन होगा और इसमें कौन से सेलेब्स पार्टिसिपेट करेगे इस सवाल का जवाब भी हमें जल्द ही मिल जाएगा।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीHow The 50 will be different from Bigg Boss No Kitchen or Dining Area
;;;