'वो मेरे बगल में सो रहे थे और...', हिना खान ने याद किया शाहरुख खान संग अपनी पहली मुलाकात

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

टीवी एक्ट्रेस हिना खान और अभिनव शुक्ला ने भी शाहरुख संग अपनी पहली मुलाकात को याद किया।

Shah Rukh Khan hina khan
कुछ ऐसी थी शाहरुख खान संग हिना की पहली मुलाकात

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के स्टारडम को कोई टक्कर नहीं दे सकता है। फैंस के बीच उनकी दीवानगी ऐसी है कि एक झलक पाने के लिए वो कुछ भी कर जाते हैं। कुछ ऐसी ही दीवानगी बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस के अंदर भी शाहरुख खान को लेकर रही है। ये कोई और नहीं बल्कि टीवी एक्ट्रेस हिना खान हैं। हाल ही में हिना खान और अभिनव शुक्ला ने भी शाहरुख संग अपनी पहली मुलाकात को याद किया। आइए जानते हैं दोनों स्टार्स का वो खास पल कैसा था।

रुबीना के पॉडकास्ट पर पहुंची हिना

हिना खान और रॉकी जायसवाल हाल ही में रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के पॉडकास्ट 'POV' का हिस्सा बने। इस दौरान बातचीत में हिना ने उस समय को याद किया जब वह शाहरुख खान से मिली थीं। हिना ने बताया कि ये वो वक्त था जब वो इंडस्ट्री में नई थीं। उन्हें इंडस्ट्री में आए हुए सिर्फ डेढ़ साल ही हुए थे। हिना ने याद करते हुए बताया कि वो शाहरुख खान से एक फ्लाइट में मिली थीं।

मेरे बगल में सो रहे थे शाहरुख

उन्होंने कहा, 'जब मैं पहली बार शाहरुख खान से मिली, तो हम एक ही फ्लाइट में थे। मेरे शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को शुरू हुए डेढ़ साल हो चुके थे। मैं इंडस्ट्री में बिल्कुल नई थी। मैंने उन्हें अपने बगल में बैठे देखा। मैंने गहरी सांस ली और फिर देखा कि वह सो रहे थे। मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था। मैं फोटो खिंचवाने के लिए बेचैन थी, लेकिन वह जाग नहीं रहे थे। किसी तरह, वह कॉफी के लिए जागे।'

शाहरुख ने हिना से किया ये वादा

शाहरुख खान ने हिना के साथ फोटो खिंचवाने का वादा तो किया था, लेकिन वे इतने थके हुए थे कि वापस सो गए। हालांकि, बाद में उन्होंने हिना की इच्छा पूरी करते हुए फोटो खिंचवाई। इस बारे में बताते हुए हिना ने कहा, 'मैंने उन्हें 'हाय' कहा और पूछा कि क्या मैं उनके साथ फोटो खिंचवा सकती हूं। उन्होंने कहा, 'रुको, मैं तुम्हें फोटो दे दूंगा।' उन्होंने अपनी कॉफी पी और वापस सो गए। मैं इंतजार करती रही। जब हम उतरे, तो मुझे लगा कि मौका हाथ से निकल गया है, लेकिन वे उठे, मुझे बुलाया और फोटो खिंचवाई। बाद में हम एक ही कोच में भी थे। वे पिछली सीट पर जाकर सो गए। उस समय वे किसी फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे और कई दिनों से सोए नहीं थे।'

अभिनव शुक्ला की SRK से पहली मुलाकात की याद

हिना खान के साथ-साथ अभिनव शुक्ला ने भी शाहरुख खान के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर अपनी जगह से उठे और उनसे हाथ मिलाया। उन्होंने कहा, 'SRK के साथ मेरी पहली मुलाकात तब हुई थी जब मैं पंजाब से नया-नया आया था और मुंबई में मॉडलिंग कर रहा था। हम एक वॉच ब्रांड के लिए रैंप शो कर रहे थे और बैकस्टेज पर थे। हमने शाहरुख को अंदर आते देखा, यह पहली बार था जब मैंने उन्हें देखा था। मैंने उनके पास जाकर हाथ मिलाने का फैसला किया। वह अपने मैनेजर से बात कर रहे थे, फिर उन्होंने मुझे देखा, उठे और मुझसे हाथ मिलाया। यह उस इंसान के व्यक्तित्व को दर्शाता है।'

'किंग' में नजर आएंगे शाहरुख खान

शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही सिद्धार्थ आनंद के साथ उनकी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी हैं, जो उनके साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगी। इनके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी , अभय वर्मा, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे अहम किरदार में हैं। उम्मीद है कि इस प्रोजेक्ट में शाहरुख एक नए एक्शन अवतार में दिखेंगे। इस मूवी के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 'किंग' 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवी'वो मेरे बगल में सो रहे थे और...', हिना ने याद किया शाहरुख संग अपनी पहली मुलाकात