Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीHina Khan is overjoyed to see Bill Gates on Smriti Irani and Ekta Kapoor show Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu thi 2
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में बिल गेट्स का कैमियो देख खुश हुईं हिना खान, बोलीं- यही है…

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में बिल गेट्स का कैमियो देख खुश हुईं हिना खान, बोलीं- यही है…

संक्षेप: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ ने 25 साल बाद टेलीविजन पर वापसी कर पहले सबको चौंकाया और अब अपने शो में बिल गेट्स का कैमियो करवाकर इतिहास रच दिया है।

Thu, 23 Oct 2025 11:37 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

साल 2025 में वो हुआ है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। एक ओर स्मृति ईरानी छोटे पर्दे पर वापसी की और दूसरी ओर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार बिल गेट्स का कैमियो देखने को मिला। जैसे ही स्टार प्लस ने बिल गेट्स के कैमियो का प्रोमो शेयर किया हिना खान खुशी से झूम उठीं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या बोलीं हिना?

हिना खान ने इस कैमियो पर अपनी खुशी जताते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “यही है इंडियन टेलीविजन की असली ताकत।” उन्होंने इस अनोखे आइडिया के लिए एकता कपूर को बधाई दी और लिखा, “केवल आप ही ऐसा शानदार काम कर सकती थीं।”

प्रोमो में क्या दिखाया गया?

प्रोमो में बिल गेट्स वीडियो कॉल पर तुलसी विरानी (स्मृति ईरानी) से बात करते दिखाई दे रहे हैं। वह मुस्कुराते हुए कहते हैं, “नमस्ते तुलसी जी, जय श्री कृष्णा।” तुलसी जवाब में कहती हैं, “जय श्री कृष्णा।”

बिल गेट्स ने क्यों किया कैमियो?

बिल गेट्स का फाउंडेशन ‘बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन’ के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चला रहे हैं। वहीं स्मृति ईरानी भी अपने शो के जरिए अलग-अलग मुद्दों पर जागरूकता फैलाने का काम कर रही हैं। ऐसे में दोनों ने मिलकर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर जागरूकता फैलाने का निर्णय लिया और इसलिए बिल गेट्स कैमियो करने के लिए राजी हुए।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।