हिना खान को स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर, फैन्स को दिया इमोशनल मैसेज- सबको बताना चाहती हूं कि…
- हिना खान ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को बताया है कि वह ब्रेस्ट कैंसर की स्टेज 3 पर हैं। उन्होंने सभी फैन्स को मैसेज किया है कि वह ठीक हैं और इलाज करवा रही हैं। साथ ही जल्द ही बीमारी को हरा देंगी।

टीवी एक्ट्रेस हिना खान को स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। यह खबर उन्होंने अपने चाहनेवालों को सोशल मीडिया के जरिये दी है। हिना ने एक पोस्ट लिखकर बताया है कि उनका इलाज शुरू हो चुका है और ठीक होने के लिए वह जो भी हो सकेगा करेंगी। इस बीच उन्होंने फैन्स का साथ और शुभकामनाएं मांगी हैं। इंडस्ट्री के लोगों ने हिना खान के जल्द ठीक होने की दुआ की है।
बीमारी को हराने को तैयार हिना खान
36 साल की हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। उन्होंने ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है, हाल ही में फैल रही कुछ अफवाहों के बाद हर कोई जो मुझे प्यार और केयर करता है, उनसे यह जरूरी खबर साझा करना चाहती हूं। मुझे स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। इस चैलेंजिंग डायग्नोसिस के बावजूद, मैं सभी को यह सुनिश्चित कर देना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं। मैं मजबूत और दृढ़निश्चयी हूं साथ ही इस बीमारी से निपटने के लिए पूरी तरह से कमिटेड हूं। मेरा इलाज शुरू हो चुका है और इससे मजबूती से उबरने के लिए सबकुछ करने को तैयार हूं।
फैन्स से की रिक्वेस्ट
हिना आगे लिखती हैं, इस वक्त मैं आप लोगों से निजता चाहती हूं। आपके प्यार, ताकत और आशीर्वाद की मैं सराहना करती हूं। आपके व्यक्तिगत अनुभव, किस्से और सपोर्ट करने वाली सलाहें इस जर्नी में मेरे लिए बहुत मायने रखेंगी।
ठीक होने का भरोसा
मैं अपने चाहने वालों और परिवार के साथ, फोकस्ड, दृढ़ निश्चयी औऱ पॉजिटिव रहूंगी। ऊपरवाले की कृपा से हम सबको यकीन है कि मैं इस चैलेंज से उबर जाऊंगी और पूरी तरह से स्वस्थ हो जाऊंगी। प्लीज दुआएं, आशीर्वाद और प्यार भेजिए। बता दें कि हिना कुछ दिनों से क्रिप्टिक मैसेज पोस्ट कर रही थीं। इस पर कुछ लोग लिख रहे थे कि उन्हें पता चला है कि हिना को कैंसर हुआ है। अब हिना ने खुद सभी लोगों को ऑफिशियली इस बात की जानकारी दे दी है।
इंडस्ट्री के साथियों ने की ठीक होने की दुआ
हिना के पोस्ट पर टीवी इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसस के कमेंट्स दिख रहे हैं। अंकिता लोखंडे ने लिखा है, हिना तुम हमेशा इससे ज्यादा मजबूत रही हो। यह भी गुजर जाएगा। तुम्हारे लिए प्यार, तुम्हें मजबूती मिले। रश्मि देसाई ने लिखा है, तुम हमेशा स्ट्रॉन्ग रही हो, दुआएं और हीलिंग भेज रही हूं। आश्का गोराड़िया, गौहर खान, श्रद्धा आर्या सहित कई सिलेब्स ने हिना खान के जल्द ठीक होने की दुआ की है।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


