Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीHina Khan battling breast cancer urges people to get regular check ups and stop fearing the disease
हिना खान बोलीं, कुछ दिन ऐसे भी होते हैं जब मुझे लगता है कि मेरी कोई कीमत ही नहीं है

हिना खान बोलीं, कुछ दिन ऐसे भी होते हैं जब मुझे लगता है कि मेरी कोई कीमत ही नहीं है

संक्षेप:

हिना खान ने अवेयरनेस इवेंट में कहा कि अब लोगों को कैंसर से डरना बंद कर देना चाहिए। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी कहा कि लोगों को अपनी बॉडी के सिग्नल्स पहचानने चाहिए।

Wed, 29 Oct 2025 08:52 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हिना खान ने लोगों को मोटिवेट किया। उन्होंने एक अवेयरनेस इवेंट में कहा कि लोगों को हर छह महीने में बॉडी चेकअप करवाना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि अब हमें कैंसर से डरना बंद करना चाहिए और इसे नॉर्मल बना लेना चाहिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हिना ने कहा, “अपनी बॉडी को समझना शुरू करो। हमारा शरीर हमें सिग्नल देता है। हमें बस उन सिग्नल्स को पहचानना है। मेरे शरीर ने भी मुझे सिग्नल्स दिए थे। मुझे कोई गांठ नहीं थी इसलिए गांठ पड़ना मेरे लिए सिग्नल था। हम सभी को अलग-अलग तरह के सिग्नल मिलते हैं इसलिए हमें बस अपने शरीर के सिग्नल्स को पहचानना है। जागरूक रहना है और देखना है कि हमारी बॉडी क्या कह रही है।”

हिना ने आगे कहा, “मेरी थ्योरी थोड़ी अलग है। मैं तो यही कहूंगी कि एक उम्र के बाद हर छह महीने में एक बार टेस्ट करवा लीजिए। इसमें क्या बड़ी बात है? टेस्ट ही तो है।”

हिना ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा , “हमें इस बीमारी से डरने की जरूरत नहीं है। हमें इसे नॉर्मल बनाना होगा। मेरे केस में, मैं अभी भी इलाज करवा रही हूं। कुछ दिन ऐसे भी होते हैं जब मुझे लगता है कि मेरी कोई कीमत नहीं है, लेकिन कुछ दिन ऐसे भी होते हैं जब मैं बहुत एनर्जेटिक फील करती हूं। मैंने कल सुबह 2 बजे सामान समेटा, कुछ घंटे सोई, 6 बजे उठी, तैयार हुई, पूरी तरह सज-धज कर तैयार हुई। यही मेरी जिंदगी है और मुझे यह बहुत पसंद है।”

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।