'तुम लोग पॉर्न देखते हो?', अभिनव और रॉकी से हिना खान का सवाल, भड़के लोग
हिना खान, रॉकी, अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चारों लोग पॉर्न पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। हिना अभिनव और रॉकी से पूछती हैं कि क्या वो लोग पॉर्न देखते हैं? इस वीडियो पर सोशल मीडिया ने अपना रिएक्शन दिया है।

हिना खान, रुबीना दिलैक, रॉकी और अभिनव शुक्ला ने अपना एक पॉडकास्ट शूरू किया है। इस पॉडकास्ट में ये दोनों कपल्स अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं। इस पॉडकास्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में हिना खान अभिनव और रॉकी से पूछती हैं कि क्या वो लोग पॉर्न देखते हैं? इस पर फिर वो लोग चर्चा करते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है। लोग कह रहे हैं कि ये क्या बकवास है?
अभिनव शुक्ला बोले- पॉर्न खतरनाक है
हिना खान का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें हिना खान अभिनव और रॉकी से पूछती हैं- क्या आप लड़के पॉर्न देखते हैं? अभिनव ने नहीं में सिर हिलाया और कहा- "पॉर्न खतरनाक चीज है। ये आपको असलियत से काफी अलग अवास्तविक उम्मीदें देती है। पुरुषों को ये सॉफ्ट बनाता है? आप अपना समय बर्बाद करते हैं, मकसद खो देते हैं, अपनी ताकत खो देते हैं।"
रुबीना ने अभिनव से क्या पूछा?
इसके बाद रुबीना अभिनव से पूछती हैं कि क्या उन्होंने कभी पॉर्न देखी है? इसपर अभिनव कहते हैं वो अब पॉर्न नहीं देखते हैं। वहीं, रॉकी कहते हैं कि ये कैसा सवाल हुआ। बिल्कुल उसने देखी होगी। हिना फिर रॉकी से पूछती हैं कि क्या वो पॉर्न देखते हैं? कितनी बार देखते हैं? इसके बाद इन दोनों कपल्स में हंसी मजाक शुरू हो जाता है।
पॉर्न देखना बीमारी, बोले रुबीना और अभिनव
इसके बाद अभिनव कहते हैं कि ये बीमारी है। हिना पूछती हैं पॉर्न देखना? फिर रुबीना भी कहती हैं कि उन्होंने पढ़ा है कि पॉर्न देखना बीमारी है। हिना कहती हैं कि उन्होंने भी पॉर्न देखी है, लेकिन उन्हें शौक नहीं है देखने का।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए कपल्स
इस वीडियो पर इन कपल्स की सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग हो रही है। एक ने लिखा- अब बस सड़क पर आकर नंगा होना ही बचा है, ये क्या बकवास कर रहे हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- इन लोगों को क्या हो गया है? कुछ भी बोल रहे हैं। एक ने लिखा- इन लोगों को लग रहा होगा कि ये कितने कूल लग रहे हैं ऐसी बातें करते हुए। एक ने बोला- कितनी संस्कारी बातें कर रहे हैं ये सब? इनके पेरेंट्स को दिखाओ ये।
कुछ लोगों ने किया सपोर्ट
जहां कुछ लोगों इन चारों को ट्रोल कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग कपल्स के सपोर्ट में भी बोल रहे हैं। एक ने लिखा- भाई वो लोग मैच्योर लोग हैं। वो लोग क्या गलत बात कर रहे हैं। एक ने लिखा- वो अडल्ट हैं, वो अपनी मर्जी से इस बारे में चर्चा कर सकते हैं। कुछ भी गलत नहीं है।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना


