हिमांशी खुराना का आसिम पर पलटवार! पोस्ट में लिखा- 'सबूतों का ही खेल खेलना है तो..'

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हिमांशी खुराना ने पारस के पॉडकास्ट में अपनी निजी जिंदगी के बारे में काफी कुछ कहा था, जिसके बाद आसिम ने एक लंबी चौड़ी पोस्ट कर दी। अब हिमांशी ने उन्हें जवाब देते हुए एक पोस्ट में करारा जवाब दिया है।

Himanshi Khurana
हिमांशी खुराना ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया।

हिमांशी खुराना और आसिम रियाज के बीच का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में हिमांशी खुराना का उनके आसिम रियाज के साथ रहे रिश्ते पर खुलकर बोलना आसिम को चुभ गया, इसके बाद उन्होंने एक लंबी चौड़ी पोस्ट लिखकर अपना पक्ष रखा। अब हिमांशी खुराना ने एक बार फिर पोस्ट लिखकर आसिम को जवाब दिया और उनके दावों पर अपना पक्ष रखा है। हिमांशी खुराना ने अपनी पोस्ट में लिखा, "मैं हमेशा अपनी पर्सनल जर्नी को सबके सामने रखते हुए बहुत सचेत रहती हूं। चाहे फिर यह मेरी बिग बॉस जर्नी हो, या फिर मेरी आध्यात्मिक यात्रा, या फिर मेरी सेहत से जुड़ा कोई मामला।

धर्म परिवर्तन वाली बात पर दी सफाई

हिमांशी खुराना ने अपनी पोस्ट में लिखा, "मैंने अपनी जिंदगी से जुड़े ये सभी पहलू बहुत ईमानदारी से साझा किए हैं और कभी किसी को टारगेट करने के बहाने के तौर पर उन्हें इस्तेमाल नहीं किया। मैंने कभी 'जबरन धर्म परिवर्तन' शब्द का इस्तेमाल नहीं किया। लोगों ने और मीडिया ने यह नरेटिव सेट किया।" हिमांशी ने कहा कि हालांकि जब उनकी हेल्थ का मजाक बनाया गया और उनके स्ट्रगल पर सवाल खड़े किए गए तो उन्हें लगा कि शायद यह एक लकीर खींचने का वक्त है। अगर सबूतों की ही बात हो रही है तो चलो हर चीज की बात करते हैं।

हिमांशी ने आसिम को याद दिलाई वह सुबह

हिमांशी खुराना ने अपनी पोस्ट में लिखा, "मैं तथ्य और सबूत (सीसीटीवी फुटेज, रिकॉर्डिंग्स... उम्मीद है तुम्हें 27.11.23 की वह सुबह याद होगी) बातचीत से जुड़ी चीजें और जो मारपीट मैंने झेली, वो सब पेश करने को तैयार हूं।" हिमांशी खुराना ने लिखा कि अगर तुम मेरी इमेज खराब करना चाहते हो, तो मैं वह इंसान नहीं हूं जो तुम्हारी इज्जत ढांकती फिरूंगी। या खामोश रहूंगी जबकि मेरी इज्जत उछाली जा रही हो। लोगों ने या प्रोडक्शन हाउसेज ने तुम्हारी गंदगी को कवर किया होगा, लेकिन मैं वह इंसान नहीं हूं।

"सबूतों का ही खेल खेलना है तो फिर.."

हिमांशी खुराना ने लिखा कि अगर तुम सबूतों का ही खेल खेलना चाहते हो तो इसे ईमानदारी से खेलते हैं। एक्ट्रेस ने लिखा कि उन्हें नहीं समझ में आता है कि लोगों को दिक्कत क्यों है जब वह अपनी स्ट्रगल स्टोरी सुना रही हैं। हर कोई अपनी जिंदगी के तजुर्बों के बारे में बात करता है। मेरे मामले में चीजें अलग क्यों हो जाती हैं? बता दें कि आसिम रियाज और हिमांशी खुराना काफी वक्त तक रिलेशनशिप में रहे हैं। हालांकि दिसंबर 2023 को दोनों अलग हो गए थे। पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट पर जब हिमांशी आईं तो उन्होंने बताया कि कैसे रिलेशनशिप के दौरान उन पर धर्म बदलने और पूजा-पाठ बंद करने का मानसिक दबाव था

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीहिमांशी का आसिम पर पलटवार! पोस्ट में लिखा- ‘सबूतों का ही खेल खेलना है तो..’