रामानंद सागर की रामायण में अहम किरदार निभा चुका है क्राइम पेट्रोल का ये एक्टर, आप पहचान पाए?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रामानंद सागर की रामायण में इन एक्टर ने अहम किरदार निभाया था। इसके बाद यह महाभारत में भी काम कर चुके हैं। आपने इनको क्राइम पेट्रोल में कई बार देखा होगा। क्या गेस कर सकते हैं ये कौन हैं?

samir rajda

रामानंद सागर की रामायण के सभी किरदार दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ चुके हैं। इनमें से कई एक्टर्स ऐसे हैं जो टीवी सीरियल्स में छोटे-मोटे रोल कर रहे हैं। ये आपकी नजरों के सामने भी पड़े और शायद आप पहचानने से चूक गए। ऐसे ही एक एक्टर हैं समीर राजदा। समीर को आपने क्राइम पेट्रोल सीरियल के कई एपिसोड्स में देखा होगा। अगर आप गेस नहीं कर पा रहे कि रामायण में समीर ने क्या रोल प्ले किया था तो यहां उनकी पूरी फिल्मोग्राफी देख सकते हैं।

विक्रम बेताल में की थी एक्टिंग

समीर राजदा ने सबसे पहले 1985 में विक्रम और बेताल शो में काम किया। इसके बाद वह 1986 में दादा दादी की कहानियों में नजर आए। 1987 से 1988 के बीच वह रामायण शो में थे। समीर रामायण में शत्रुघ्न बने थे। इंट्रेस्टिंग बात है कि इसी सीरियल में उनके पिता मूलराज राजदा ने जनक के रोल में थे।

रामायण

महाभारत में भी किया है काम

समीर ने महाभारत में मत्स्य देश के राजा विराट के बेटे राजकुमार उत्तर का रोल भी निभाया था। इसके बाद वह लव-कुश, हमारी देवरानी और क्राइम पेट्रोल शो में दिखाई दिए।

समीर की पर्सनल लाइफ

समीर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनके एक बेटा और बेटी है। माता-पिता का निधन हो चुका है। समीर एक इंटरव्यू में बता चुके हैं कि वह चार्ली-चैप्लिन की अच्छी नकल उतारते थे। हालांकि उन्हें सबके सामने परफॉर्म करने में शरम आती थी। दोस्तों की जिद पर समीर ने स्कूल स्किट में चार्ली चैप्लिन का एक्ट परफॉर्म किया। इसमें उन्हें बहुत तारीफ मिली, फर्स्ट प्राइज मिला। ये स्टेज पर पहला परफॉर्मेंस था। धीरे-धीरे झिझक मिटी। इसके बाद उनका इंट्रेस्ट ऐक्टिंग में बढ़ गया। समीर के माता-पिता दोनों एक्टर्स थे। इन लोगों का सपोर्ट मिला।

कॉमिक्स के लालच में शुरू किया काम

समीर ने बताया कि उनके पेरेंट्स ने कहा कि प्ले में एक्टिंग करो। वह झिझक रहे थे और पेरेंट्स से पूछा कि एक्टिंग करने के पैसे मिलते हैं क्या? इस पर उनके डैडी ने हां में जवाब दिया। समीर उस वक्त कॉमिक्स के बहुत शौकीन थे। उन्हें अपने पिता से मांग की कि रोजाना 6-7 कॉमिक्स दिलानी पड़ेंगी। इसके बाद वह कॉमिक्स के लालच में धीरे-धीरे चाइल्ड आर्टिस्ट बन गए। इसके बाद धीरे-धीरे उनका एक्टिंग का सफर आगे बढ़ गया।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीरामायण में अहम किरदार निभा चुका है क्राइम पेट्रोल का ये एक्टर, आपने पहचाना?