Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीGhum Hai Kisikey Pyaar Mein Upcoming Twist Ayesha Singh and Neil Bhatt to Comeback
GHKPM में होगा विराट और सई का कमबैक, छप्पर फाड़ होगी एपिसोड की टीआरपी?Untitled Story

GHKPM में होगा विराट और सई का कमबैक, छप्पर फाड़ होगी एपिसोड की टीआरपी?Untitled Story

संक्षेप:

  • Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein: टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में विराट और सई की धमाकेदार वापसी हो सकती है। फैंस काफी वक्त से शो की कास्ट को वापस पाना चाह रहे हैं।

Jun 18, 2024 06:34 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein:टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' टीआरपी लिस्ट में टॉप 10 के भीतर रहने वाले शोज में गिना जाता है। शो की उतार-चढ़ाव भरी कहानी और दिलचस्प किरदारों की वजह से फैंस का इस शो में रुझान लगातार बना रहा है। शक्ति अरोड़ा, भाविका शर्मा और सुमित सिंह शो की लीड स्टार कास्ट का हिस्सा हैं। फैंस को शो में सवि और ईशान की केमिस्ट्री बहुत पसंद है। सीरियल की कहानी ईशान, सवि, रीवा और भंवर पाटिल के इर्द गिर्द घूमती रहती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अभी क्या चल रही है GHKPM की कहानी

हालिया कहानी में दर्शकों ने देखा कि ईशान, सवि और भोंसले परिवार को इंस्टीट्यूट में बंधक बना लिया गया। यहीं पर ईशान और सवि की शादी की रस्में हो रही हैं। भंवर पाटिल ईशान और सवि से बदला लेने के लिए यह सब कर रहा है। अब खबर है कि टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में के दर्शकों के लिए डबल धमाका देखने को मिल सकता है।

भूत के तौर पर होगा शो में गेस्ट अपीयरेंस

सूत्रों की मानें तो दर्शकों को एक बार फिर से शो में सई और विराट का कमबैक देखने को मिल सकता है। इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के मुताबिक आयशा सिंह ने सई के किरदार में और नील भट्ट ने विराट के किरदार में स्पेशल अपीयरेंस दिया है। जानकारी के मुताबिक शो में दोनों एक्टर भूत के तौर पर नजर आएंगे। क्योंकि सवि पूरी तरह बेहोश हो जाएगी और तब विराट और सई की एंट्री होगी।

होगा विराट सई का धमाकेदार कमबैक

फैंस इस धमाकेदार जोड़ी को फिर एक बार पर्दे पर देखने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं। बता दें कि विराट और सई की जोड़ी और पाखी का इस कहानी में ट्विस्ट दर्शकों के दिलों की जान रहा है और अगर अब अपकमिंग एपिसोड में फिर एक बार विराट और सई को दर्शक देख पाते हैं तो इस एपिसोड की टीआरपी रिकॉर्ड तोड़ हो सकती है। शो से जुड़े अपडेट पाते रहने के लिए बने रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

ये भी पढ़ें:KKK 14 से एलिमिनेट हुए अनुपमा के तोषू, रोहित शेट्टी के शो में आना घाटे का सौदा?
ये भी पढ़ें:ब्रह्मास्त्र-2 में ऐसा होगा रणवीर का लुक? तस्वीरों ने मचाई इंस्टाग्राम पर खलबली
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।