लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


गुम है किसी के प्यार में सीरियल के मेकर्स दर्शकों को इंगेज रखने के लिए नए ट्विस्ट ला रहे हैं। इसके साथ सोशल मीडिया पर भी व्यूअर्स की अलग-अलग थिअरी चल रही है। शो में चिन्मय की एंट्री हो चुकी है। अभी तक उसको जैसा दिखाया गया है लोग उसे ग्रे नहीं बल्कि डार्क कैरेक्टर मान रहे हैं। लोगों ने आगे का प्लॉट भी गेस करना शुरू कर दिया है। मान रहे हैं कि सवि और चिन्मय के बीच शुरू में घमासान होगा।
LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।यशवंत राव अपने बेटे से नफरत करता है। वजह क्या है अब तक यह किसी को नहीं पता चल पाया है। राव साहब चिन्मय को घर में भी घुसने नहीं देना चाहते। यही वजह है कि उनका बेटा शहर में आकर होटल में रुका है। चिन्मय शुरुआत में ही वेट्रेस को छेड़ता दिखा था। अब शिखा उसके पास पहुंचेगी तो शॉक्ड रह जाएगी। चिन्मय के हाथ में शराब का ग्लास होगा। सवि भी उस होटल में है। अब यह देखना इंट्रेस्टिंग होगा कि सवि चिन्मय का यह रूप देख पाती है या नहीं।
सोशल मीडिया पर कई लोग लिख रहे हैं कि चिन्मय काफी डार्क कैरेक्टर लग रहा है जबकि रोल प्ले करने आयुष आनंद का कहना था कि यह ग्रे टच लिए होगा। कुछ लोग लिख रहे हैं कि सवि और चिन्मय की शुरुआत में जरा भी नहीं पटेगी फिर दोनों भाई-बहन की तरह बन जाएंगे। कई लोग लिख रहे हैं कि उम्मीद है चिन्मय सवि के खिलाफ नहीं होगा।
चिन्मय भोसले मेंशन में कदम नहीं रखता है, अब देखना इंट्रेस्टिंग होगा कि उसे घर जाने के लिए कौन मनाएगा। क्या चिन्मय को घर ले जाने में सवि का हाथ होगा। अब चिन्मय के घर से दूर होने की असली वजह भी सामने आएगी। इस बीच अक्का साहब रीवा को अपने घर की बहू बनाने का ख्वाब भी देख रही हैं। वहीं सवि के मन में ईशान के लिए सॉफ्ट कॉर्नर आ गया है। हालांकि हिंट मिल चुकी है कि ईशान उसका दिल तोड़ देगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।