Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीGhum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist Bollywood Actress Rekha Attend Savi Rajat Engagement In GHKKPM
GHKKPM: 'गुम है किसी के प्यार में' आने वाला है ट्विस्ट, सवि और रजत की सगाई में होगी खास मेहमान की एंट्री, खुशी से झूम उठ

GHKKPM: 'गुम है किसी के प्यार में' आने वाला है ट्विस्ट, सवि और रजत की सगाई में होगी खास मेहमान की एंट्री, खुशी से झूम उठ

संक्षेप:

  • शो में दिखाया जा रहा है कि सई की खुशी के लिए रजत और सवि ने एक होने का फैसला लिया है। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इससे पहले उनकी सगाई की रस्म की तारीख भी सामने आ चुकी है।

Aug 08, 2024 09:35 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin : टीवी का फेमस शो 'गुम है किसी के प्यार में' लीप के बाद काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो का वर्तमान ट्रैक सवी, रजत और सई के इर्द-गिर्द घूमता नजर आ रहा है। हालांकि, दर्शक अभी भी ईशान और भोसले परिवार के सभी लोगों को शो में काफी मिस कर रहे हैं। शो में दिखाया जा रहा है कि सई की खुशी के लिए रजत और सवि ने एक होने का फैसला लिया है। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इससे पहले उनकी सगाई की रस्म की तारीख भी सामने आ चुकी है। दोनों की सगाई में एक खास मेहमान की एंट्री होने जा रही है, जिन्हें देखकर कपल ही नहीं दर्शकों के सभी के चेहरे खुशी खिल उठेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सवि और रजत की सगाई में होगी खास मेहमान की एंट्री?

सवि और रजत की सगाई 12 अगस्त होने वाली है। दोनों के परिवार में इस वक्त खुशियों का माहौल है। सगाई के बीच दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। फिल्मी बीट की रिपोर्ट के अनुसार, इस वक्त सोशल मीडिया पर खबरें आ रही हैं कि शो में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा मेहमान बनकर आने वाली हैं। वो सवि और रजत की सगाई समारोह में अपने मौजूदगी से चार चांद लगाएंगी। अगर ये खबर सही हुई तो दर्शक उन्हें देखकर खुशी से झूम उठेंगे। रेखा की एंट्री दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगी। फिलहाल अभी तक शो के मेकर्स या एक्ट्रेस की तरफ से इस बात को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

अपने लुक से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं अभिनेत्री

रेखा को बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस कहा जाता है। वो हमेशा ही अपने लुक और खूबसूरती से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। रेखा जिस भी पार्टी में जाती है, उस महफिल में चार चांद लगा देती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में नजर आईं थीं। इस दौरान उन्होंने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा था।  

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।