Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीGhum Hai Kisikey Pyaar Meiin Ishan Aka Shakti Arora Reveals His Future Planning Bhavika Sharma
'गुम है किसी के प्यार में' से बाहर होते ही शक्ति अरोड़ा ने रिवील किया अपना फ्यूचर प्लान, कहा- वो जल्द ही अपने नए...

'गुम है किसी के प्यार में' से बाहर होते ही शक्ति अरोड़ा ने रिवील किया अपना फ्यूचर प्लान, कहा- वो जल्द ही अपने नए...

संक्षेप:

  • ईशान के बाद अब शो में नए कलाकारों की एंट्री हुई है। ईशान की जगह पर शो में मेन लीड के रोल में हितेश भारद्वाज नजर आ रहे हैं। बता दें कि हाल ही में शक्ति ने अपने आखिरी एपिसोड की शूटिंग की थी।

Jun 22, 2024 10:46 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin serial: स्टार प्लस का फेमस सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' इस वक्त काफी कुछ नया देखने को मिल रहा है। शो अपने लीप को लेकर खबरों में बना हुआ है। लीप के चलते 'गुम है किसी के प्यार में' सवि और ईशान की जोड़ी को अलग कर दिया गया। इसकी वजह से दर्शक काफी भड़के हुए हैं। ईशान के बाद अब शो में नए कलाकारों की एंट्री हुई है। ईशान की जगह पर शो में मेन लीड के रोल में हितेश भारद्वाज नजर आ रहे हैं। बता दें कि हाल ही में शक्ति ने अपने आखिरी एपिसोड की शूटिंग की थी। ऐसे में अब शक्ति ने शो से बाहर जाते ही अपने फ्यूचर प्लान के बारे में खुलकर बात की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

'गुम है किसी के प्यार में' के बाद अब ये है ईशान का प्लान

'गुम है किसी के प्यार में' में ईशान के किरदार से शक्ति अरोड़ा को एक नई पहचान मिली है। हर किसी ने ईशान को खूब प्यार दिया। ऐसे में जब से उन्हें शो से बाहर किया गया, दर्शक उन्हें काफी मिस कर रहे हैं। वहीं, खुद शक्ति भी इस शो को छोड़ने को लेकर काफी निराश हैं। इसी बीच अब उन्होंने बता किया वो आगे क्या करना चाहते हैं। हाल ही में टेली एक्सप्रेस डॉट कॉम के साथ एक इंटरव्यू में शक्ति अरोड़ा ने कहा, 'अभी वो अच्छे प्रोजेक्ट्स की तलाश में हैं। अगर उन्हें कोई अच्छा रोल ऑफर होतो है तो वो बिना देरी के उसे करने के लिए तैयार हो जाएंगे।'

क्या एक्शन रोल करेंगे शक्ति?

इसी इंटरव्यू में जब शक्ति अरोड़ा से कहा गया कि फैंस उन्हें एक्शन से भरपूर रोल में देखने का इंतजार कर रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा, 'अगर भगवान चाहेंगे, तो वह इसे खुले हाथों से लेने के लिए तैयार हैं।' इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या वो बिग बॉस या खतरों के खिलाड़ी लेंगे? शक्ति ने इस प्रश्न पर खुलासा किया कि ये रियलिटी शो उनके लिए चाय का प्याला नहीं हैं। फैंस को उम्मीद है कि शक्ति अरोड़ा जल्द ही अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा करेंगे।

ये भी पढ़ें:GHKKPM में ईशान की जगह लेने पर बोले हितेश भारद्वाज, अब मेरा टारगेट है कि मैं...
Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।