Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीGhum Hai Kisikey Pyaar Meiin Hitesh Bharadwaj Aka Rajat Talk About His Role In Show After Ishan Aka Shakti Arora
'गुम है किसी के प्यार में' ईशान की जगह लेने को लेकर बोले हितेश भारद्वाज उर्फ रजत, कहा- अब मेरा टारगेट है कि मैं...

'गुम है किसी के प्यार में' ईशान की जगह लेने को लेकर बोले हितेश भारद्वाज उर्फ रजत, कहा- अब मेरा टारगेट है कि मैं...

संक्षेप:

  • ईशान और भोसले परिवार के सदस्यों की मौत के बाद मेकर्स ने शो की पूरी कहानी ही बदलकर रख दी है। फैंस को सवि और ईशान की प्रेम कहानी का अंत काफी बुरा लगा है। ऐसे में लोग मेकर्स से काफी नाराज हैं।

Jun 21, 2024 07:55 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का फेमस टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों काफी चर्चा में है। इस वक्त हर कोई शो के लीप को लेकर बात कर रहा है। जी हां, शो ने आज से लीप ले लिया है। लंबे वक्त से भाविका शर्मा स्टारर इस शो में लीप को लेकर बातें चल रही थीं। ऐसे में अब शो को करीब आठ साल आगे बढ़ा दिया गया है। ईशान और भोसले परिवार के सदस्यों की मौत के बाद मेकर्स ने शो की पूरी कहानी ही बदलकर रख दी है। फैंस को सवि और ईशान की प्रेम कहानी का अंत काफी बुरा लगा है। जैसे ही शो में उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आनी शुरू हुई शक्ति के किरदार को खत्म कर दिया गया। ऐसे में लोग मेकर्स से काफी नाराज हैं। अब शो में शक्ति अरोड़ा की जगह लीड रोल में हितेश भारद्वाज नजर आ रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सिंगल पिता के रोल में हैं हितेश

'गुम है किसी के प्यार में' हितेश एक सिंगल पिता की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जिसका नाम रजत है। रजत की एक बेटी (अमायरा खुराना) है। सवि रजत की बेटी की टीचर है। शो के शुरुआत में अभी रजत और सवि के बीच प्यार और नफरत का रिश्ता दिखाया जा रहा है। सावि रजत की बेटी के काफी करीब होंगी, लेकिन रजत उनसे कहेंगे कि वह उनकी मां बनने की कोशिश न करें।

हितेश ने GHKPM में शामिल होने के बारे में बात की

हितेश भारद्वाज ने हाल ही में इंडिया फोरम से बात करते हुए 'गुम है किसी के प्यार में' एंट्री को लेकर बात की। हितेश ने कहा, 'वह सबसे बड़े टीवी शो में से एक, गुम है किसी के प्यार में का हिस्सा बनकर काफी एक्साइटेड हैं। शो अब एक नई कहानी और किरदार पेश करेगा जो दर्शकों से जुड़ेगा। नए किरदार के तौर पर शो को अपना 100 प्रतिशत देना एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक उन्हें और बाकी कलाकरों को भी अपना दिल जीतने का मौका देंगे। उनका लक्ष्य दर्शकों का प्यार और अपनापन हासिल करना है।'

ये भी पढ़ें:'गुम है…' का नया प्रोमो देख भड़के लोग, वीडियो देख बताया इस शो की कॉपी
Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।