Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीGhum Hai Kisikey Pyaar Meiin 09 June 2024 Aaj Ka Full Episode Written Update PROMO Savi Ishan Reeva Patil
GHKKPM: सवि के हाथ लगा भंवर पाटिल के गुनाहों का सबूत, पहुंचाया सलाखों के पीछे, क्या अब ईशान संग होगी शादी या फिर…

GHKKPM: सवि के हाथ लगा भंवर पाटिल के गुनाहों का सबूत, पहुंचाया सलाखों के पीछे, क्या अब ईशान संग होगी शादी या फिर…

संक्षेप:

  • Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भंवर पाटिल ईशान को अरेस्ट करने पहुंचा। उसने ईशान को वापस सलाखों के पीछे डाल दिया। उससे कहा कि देखा मैं क्या कर सकता हूं। भंवर का गुस्सा यहीं पर शांत नहीं हुआ उसने ईशान को जमकर मारा।

Jun 09, 2024 10:02 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का मोस्ट पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' एक के बाद एक नए और दिलचस्प ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। बीते दिनों ईशान पर जिस लड़की ने रेप का झूठा आरोप लगाया था। उसी सुमन नाम की लड़की को भंवर पाटिल ने मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने खुद को बचाने और ईशान को फंसाने के लिए उसे पंखे पर लटका दिया ताकि सबको लगे कि उसने खुद अपनी जान ली है। इसके बाद लोगों को यही लगा कि उसने ईशान की वजह से अपनी जान दे दी है। लेकिन सवि शांत बैठने वालों में से नहीं थी। उसने भंवर का सच सबके सामने लाने की ठान ली थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भंवर ने ईशान की करी जमकर पिटाई

भंवर पाटिल ईशान को अरेस्ट करने पहुंचा। उसने ईशान को वापस सलाखों के पीछे डाल दिया। उससे कहा कि देखा मैं क्या कर सकता हूं। भंवर का गुस्सा यहीं पर शांत नहीं हुआ उसने ईशान को जमकर मारा। तभी सवि थाने में पहुंच जाती है। वो भंवर को ऐसा करने से रोकती है। भंवर जैसे ही उससे बात करने के लिए उसे छूता है ईशान चिल्लाने लगता है कि सवि को हाथ मत लगाना। ये सुनकर उसका गुस्सा और भी बढ़ जाता है। वो सवि से कहता है कि आप इस मामले के बीच में मत पड़िए। ये पुलिस का काम है और कई बार हमें ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं।

सवि ने किया भंवर का पर्दाफाश

सवि समझ गई थी कि भंवर कुछ तो गड़बड़ कर रहा है। बस यही सच जानने के लिए वो सुमन के घर पहुंच जाती है। उसके हाथ सुमन का लैपटॉप लगता है, जिसमें भंवर के नाम का एक फोल्डर होता है। सवि जब उसे ओपन करती है तो उसे सुमन की मौत से पहले का एक वीडियो मिलता है, जिसे लेकर वो सीधा कमिश्नर के पास जाती है। इस वीडियो में भंवर और सुमन बात करते नजर आते हैं और किस तरह पाटिल ने उसे मारा ये सब रिकॉर्ड होता है। वीडियो देखने के बाद सारा सच सामने आ जाता है। कमिश्नर ईशान को जेल से रिहा कर देते हैं और भंवर को हिरासत में ले लेते हैं। वहीं, सवि रीवा से आखिरी बार ईशान से बात करने की इजाजत मांगती है।

ये भी पढ़ें:GHKKPM में लीप की खबर से सदमे में है ये कलाकार, कहा- आखिरी दिन मैं…
Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।