Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीGaurav Khanna Wife Akansha Viral Video With Awez Darbar Users Troll Kya Kya Dekhna Pad Raha Hai
गौरव खन्ना की पत्नी ने आवेज दरबार संग किया ऐसा डांस, लोग बोले- क्या देखना पड़ रहा है

गौरव खन्ना की पत्नी ने आवेज दरबार संग किया ऐसा डांस, लोग बोले- क्या देखना पड़ रहा है

संक्षेप:

गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने आवेज दरबार संग ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर एक्टर के फैंस काफी हैरान हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Feb 05, 2026 08:59 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और खूब पोस्ट करती रहती हैं। अब आकांक्षा ने आवेज दरबार संग ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर सब हैरान हो गए हैं। आवेज और आकांक्षा ने दरअसल, एक सेंसुअस डांस किया है, लेकिन इसमें फन का भी तड़का है। इतना ही नहीं दोनों ने साथ में गाना भी गाया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है वीडियो में

दरअसल, आवेज और आकांक्षा ने धक-धर गाने को अपनी आवाज में गाया है और वो भी ऐसे फनी अंदाज में की आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी। इसके बाद दोनों डांस करते हैं और इसमें गौरव खन्ना की फोटो को भी यूज किया है।

आवेज बोले अरिजीत सिंह आप टेंशन मत लो

वीडियो शेयर कर आवेज ने लिखा, 'अरिजीत सिंह, आप टेंशन मत लो...हम म्यूजिक इंडस्ट्री संभाल लेंगे। न्यू टैलेंटेड सिंगर्स आवेज और आकांक्षा। गेस्ट अपीयरेंस गौरव खन्ना।'

लोगों के रिएक्शन

इस वीडियो पर लोगों के कुछ खास अच्छे रिएक्शन नहीं आ रहे हैं। एक ने लिखा, आवेज भाई आप क्या करके मानोगे। एक ने लिखा कि ये मैंने क्या देख लिया। वहीं बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट जो शो में गौरव के साथ थे, प्रणित मोरे ने लिखा, क्या क्या देखना पड़ रहा है, अच्छा हुआ मैं अंधा हूं।

आकांक्षा का नया प्रोजेक्ट

वैसे आकांक्षा एक प्रोजेक्ट में भी काम करने वाली हैं। वह अब एक शो में नजर आने वाली हैं जिसका नाम है दिल धोखा और डिजायर। इसमें आकांक्षा के साथ अली हसन और कुंवर अमरजीत सिंह हैं।

गौरव की प्रोफेशनल लाइफ

वहीं गौरव की बात करें तो वह बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के बाद से फिलहाल लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। वैसे गौरव ने कहा था कि वह अनुपमा के प्रोड्यूसर राजन शाही के साथ एक प्रोजेक्ट करेंगे। हालांकि वो प्रोजेक्ट क्या है और कहां आएगा इसको लेकर उन्होंने कुछ अपडेट नहीं दिया था।

ये भी पढ़ें:गौरव खन्ना संग अनबन की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने फैंस को दी गुड न्यूज

कहा जा रहा है कि वह ओटीटी पर नजर आ सकते हैं और फैंस को अब बस उन्हें स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतजार है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

परिचय


सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।