आकांक्षा चमोला ने कहा- बोल्ड सीन्स करने से पहले मैंने शर्त रखी थी कि मैं…
आकांक्षा चमोला की सीरीज आई है, ‘दिल धोखा और डिजायर’। इस सीरीज में कई सारे इंटीमेट सीन्स हैं। ऐसे में आकांक्षा से पूछा गया कि सीरीज में इंटीमेट सीन्स कैसे शूट होते हैं।

गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने सीरीज में दिखाए जाने वाले बोल्ड सीन्स पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि सेंसर बोर्ड की बहुत स्ट्रिक्ट गाइडलाइन्स हैं। उन्होंने ये भी कहा कि अब एक्ट्रेस खुद भी पर्सनल बाउंड्री तय कर सकती हैं। वह साइन करने से पहले ही साफ-साफ कह सकती हैं कि मैं ऐसे सीन नहीं करूंगी। अगर आपके सेट पर इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर है तो चीजें और सही से होती हैं। इतना ही नहीं, आकांक्षा ने ये भी बताया कि उन्होंने ‘दिल धोखा और डिजायर’ साइन करने से पहले क्या शर्त रखी थी।
आकांक्षा की शर्तें
आकांक्षा ने हौटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैंने शो साइन करने से पहले ही शर्त रख दी थी। मैंने बता दिया था कि मैं कितना कर सकती हूं। मैंने साफ कर दिया था कि मैं कोई ग्राइंडिंग, हम्पिंग या सजेस्टिव मोशन शॉट नहीं करने वाली हूं। मैंने बैकलेस शॉट देने से भी मना कर दिया था। मैं इन चीजों को लेकर बहुत साफ थी। जब फ्रंटल एक्सपोजर की बात आई तो मैंने पहले ही मना कर दिया था। मैंने कह दिया था कि ब्लाउज नहीं उतरेगा, बैकलेस शॉट नहीं दूंगी, कोई हम्पिंग नहीं, कोई ग्राइंडिंग नहीं, इनमें से कोई भी सजेस्टिव मूवमेंट नहीं होंगे।’
सेंसर बोर्ड की गाइडलाइन्स
आकांक्षा बोलीं, ‘सबसे पहले, सेंसर बोर्ड के हिसाब से, बहुत ज्यादा सीन्स हम नहीं दिखा सकते। बहुत ज्यादा न्यूडिटी भी हम नहीं दिखा सकते। दूसरा, आपको सेट पर एक इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर मिलता है। ये जरूरी है। इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर उस सारे सीन्स को उसी समय हटवा देता है जो ओके नहीं होते हैं। सिर्फ वही सीन्स रिकॉर्ड में रहते हैं जो ओके होते हैं। तीसरा, सेट पर सिर्फ जरूरी-जरूरी लोग ही होते हैं और ज्यादातर महिलाएं होती हैं। चौथा, इन सीन की पहले से प्रैक्टिस होती है। प्रैक्टिस का मतलब ये नहीं है कि आप सच में किस करते रहते हो। किस करना सबको आता है। लेकिन एक इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर होता है जो... आपका समझाता की कैसे करना है।’
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


