आकांक्षा चमोला संग अलग होने की खबरों पर गौरव खन्ना बोले- हम एक-दूसरे की...
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के अलग होने की खबरें काफी समय से आ रही थीं। इस पर अब गौरव ने फाइनली अुना रिएक्शन दे दिया है और इन खबरों का सच बताया है।

गौरव खन्ना कुछ दिनों पहले अपने होमटाउन गए जहां उन्होंने परिवार और दोस्तों के साथ खूब मस्ती की। बिग बॉस जीतने के बाद वह पहली बार गए गए थे। गौरव ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं चला कि 4 दोस्त कहां गए। मेरे दोस्त, रिश्तेदार, पड़ोसी और टीचर सब मुझसे मिलने आए। गौरव ने इस दौरान यह भी कहा कि वह आज जो भी हैं उसे बनाने में कानपुर शहर का खास और महत्वपूर्ण रोल है।
कानपुर का एक्सपीरियंस आता काम
गौरव ने कहा, ‘कानपुर के एक्सपीरियंस ने ही मुझे रिएलिटी शोज जीतने में मदद की है। मैं एक कॉप्रेट बैकग्राउंड से आया हूं और मैंने कभी कोई प्रोफेशनल ट्रेनिंग नहीं लगी एक्टिंग में, लेकिन मैंने एक्टिंग को बतौर चैसलेंज किया है। कानपुर के लोग बहुत जुगाड़ू होते हैं और मैं भी ऐसा हूं।’
क्यों साइन किया था बिग बॉस
बिग बॉस शो को लेकर गौरव ने कहा, ‘जब मैं अनुपमा कर रहा था तब मुझे बिग बॉस के ऑफर आते रहे, लेकिन मैं मना करता रहा। लेकिन जब मैंने ऑफर एक्सेप्ट किया और मेरे कलीग को पता चला तो वो बोले ये क्या कर रहे हो? उन्हें लगा ये बड़ा रिस्क है जब कि मेरा एक्टिंग करियर अच्छा चल रहा था। लेकिन फिर मैंने सोचा कि जब ऑफर इतनी बार आ रहा है तो शायद ये मेरी किस्मत में है तो मुझे इसे ट्राय करना चाहिए।’
पहले लोगों को लगा मैं फेक हूं
गौरव ने फिर कहा, ‘बिग बॉस के शुरू के दिनों में लोगों को लगा मैं अपना रियल साइड नहीं दिखा रहा हूं और एक्टिंग कर रहा हूं, लेकिन ऐसा नहीं था। शो में आने से पहले मैं क्लीयर था कि मुझे शो जीतना है और लोगों का दिल भी। लाखों-करोड़ों लोग इस शो को देखते हैं और उनको लगता है कि कोई सेट पैटर्न है जिसे ये रिएलिटी शो जीता जा सकता है। लेकिन ऐसा नहीं है। मैंने कभी मुद्दे नहीं बनाए वहां। ना मैंने कभी किसी का बॉडीशेम किया और ना कभी गलत भाषा का इस्तेमाल किया।’
तान्या मित्तल के साथ विवाद पर बोले
तान्या मित्तल के साथ उनकी कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर गौरव ने कहा, सबका अपना स्टाइल होता है गेम खेलने का। मैं किसी को लेकर कमेंट नहीं कर सकता। मैं अपने गोल पर चिपका था और गेम खेलता रहा जैसे खेलना था। ऐसी भी खबर थी कि मैंने उनकी नकल उतारी दुबई के शो में, लेकिन बता दूं कि वो इवेंट की एक्टिविटी का हिस्सा था जहां मुझे उनकी मिमिक्री करनी थी।
आकांक्षा के साथ अलग होने की खबरों पर गौरव
हाल ही में ऐसी खबरें आवे लगी कि गौरव और आकांक्षा अलग हो रहे हैं जब आकांक्षा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया था। इस पर गौरव ने कहा था, 'मुझे नहीं पता ये खबरें कहां से आई। मुझे लगता है ये कीबोर्ड वॉरियर्स का काम है। वो क्रिप्टिक पोस्ट उनकी अपकमिंग वेब सीरीज का हिस्सा था जिससे लोगों को लगा कि हम अलग हो रहे हैं। हम बतौर कपल खुश हैं। आकांक्षा एक्टिंग पर वापसी कर रहे हैं और वह जो भी करती हैं मैं उन्हें सपोर्ट करूंगा। हम एक-दूसरे की फीलिंग की रिस्पेक्ट करते हैं। अलग होने की खबरें गलत है।'
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalपरिचय
सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



