खतरों के खिलाड़ी 15 ज्वाइन करने पर गौरव खन्ना बोले- ट्रॉफी फोकस नहीं, अब मकसद अलग है
गौरव खन्ना अब खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आने वाले हैं। इस शो को लेकर वह पूरी तैयारी कर रहे हैं। गौरव ने अब बताया कि उनका ट्रॉफी जीतना मकसद नहीं है।

रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी अब 15वां सीजन के साथ वापस आने वाला है और काफी समय से इसका इंतजार किया जा रहा था। अब तक कई सेलेब्स के नाम सामने आ गए हैं जो शो में बतौर पार्टिसिपेंट जाएंगे जिनमें से एक गौरव खन्ना भी हैं। अब गौरव ने शो में पार्टिसिपेट करने पर बात की और कहा कि वह शो को सिर्फ जीतने नहीं आ रहे हैं। इस बार उनका मकसद अलग है।
जीतना मेरा मकसद नहीं
गौरन ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, ‘मैं कभी ट्रॉफीज के पीछे नहीं भागा हूं या जीत ही मेरा मकसद नहीं रहा है। हालांकि यह है कि मैं कॉम्पटेटिव रहा हूं और मैंने हमेशा अच्छा करने का सोचा है। लेकिन जीतना ही हमेशा मेरा मकसद नहीं रहा है।’
नए मकसद के साथ करेंगे खतरों के खिलाड़ी
गौरव ने कहा कि वह खतरों के खिलाड़ी नए मकसद के साथ ज्वाइन कर रहे हैं। वह बोले कि कई ऐसे मोमेंट्स होंगे जहां वह डरेंगे या पैनिक फील करेंगे, लेकिन इसके बावजूद वह चैलेंज लेना चाहेंगे और स्टेप बाय स्टेप आगे बढ़ना चाहेंगे। वह शो को 100 प्रतिशत देंगे, लेंगी ट्रॉफी के पीछे नहीं भागेंगे। मैं अच्छा करना चाहूंगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं सिर्फ जीत पर फोकस करूंगा।
दिखाएंगे अपने सारे इमोशन्स
गौरव ने यह भी कहा कि फैंस को उनके बहुत इमोशन्स दिखने वाले हैं खतरों के खिलाड़ी के दौरान। वह टास्क के दौरान सब एक्सप्रेस करेंगे चाहे खुशी हो, डर या फिर डिसकम्फर्ट।
शो के लिए पूरी तरह से तैयार
खतरों के खिलाड़ी को लेकर जो चैलेंज होंगे इनको लेकर गौरव ने कहा कि वह जानते हैं कि यह फिजिकली काफी मुश्किल होदा। स्टंट्स मेंटली चैलेंजिंग होंगे, लेकिन वह इसके लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। कई स्टंट्स आपको तोड़ देंगे और इमोशनल कर देंगे, लेकिन मैं उनके लिए तैयार हूं।
गौरव का करियर
गौरव के बारे में बता दें कि वह टीवी के पॉपुलर एक्टर हैं। उन्होंने अपने करियर में भाभी, कुमकुम एक प्यारा सा बंधन, लव ने मिला दी जोड़ी जैसे शोज में काम किया है, लेकिन शो अनुपमा से उन्हें घर-घर पहचान मिली है। वह तेरे बिन, प्रेम या पहेली- चंद्रकांता, ये प्यार ना होगा कम जैसे शोज में भी काम कर चुके हैं।
इन शो के रहे हैं विनर
गौरव फिर सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया और बिग बॉस 19 में पार्टिसिपेट कर चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि वह दोनों शो के विनर थे।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


