अनुपमा में क्या होगी गौरव खन्ना की वापसी? एक्टर बोले- शो में वापस आना मेरे...

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

गौरव खन्ना को अनुपमा शो में काफी पसंद किया गया है। इस शो में उन्होंने अनुज का किरदार निभाया जिसे काफी पसंद किया गया था। अब अनुज ने बताया कि क्या वह शो में वापसी करेंगे या नहीं।

अनुपमा में क्या होगी गौरव खन्ना की वापसी? एक्टर बोले- शो में वापस आना मेरे...

गौरव खन्ना ने अनुपमा शो से सबका दिल जीता है। अनुज कपाड़िया के करिदार से वह घर-घर फेमस हो गए थे। इस शो के बाद उन्होंने बिग बॉस 19 किया और वह इसके विनर भी रहे। लेकिन आज भी एक्टर के फैंस यह उम्मीद करते हैं कि वह अनुपमा शो में वापसी करेंगे। अब अनुज ने फाइनली बता दिया कि वह वापस आएंगे या नहीं।

क्या अनुपमा में करेंगे वापसी

अब हाल ही में अनुज से पूछा गया कि क्या वह शो में अनुज बनकर वापसी करेंगे तो उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, आप गलत इंसान से पूछ रहे हैं क्योंकि अनुपमा में वापस आना मेरे हाथ में नहीं है। ये हमारे प्रोड्यूसर राजन शाही और चैनल स्टार प्लस पर डिपेंड है। अगर स्टोरी में मेरे लिए कुछ इंट्रेस्टिंग होगा तो मैं जरूर वापस आऊंगा। लेकिन अगर ट्रैक एक्साइटिंग नहीं है तो मैं वापस नहीं आऊंगा। अनुज कपाड़िया सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला किरदार है इसलिए मैं दोबारा उसे करने में काफी खुश होंगा। फिलहाल ऐसा कोई प्लान नहीं है। मैं शो भी फॉलो नहीं कर रहा हूं तो मुझे पता भी नहीं है कि स्टोरी में क्या हो रहा है। कभी-कभी लोगों को लगता है कि वह वापस आएंगे क्योंकि शो में कुछ पुराने सीन और फ्लैशबैक दिखाए जाते हैं और फैंस उन क्लिप्स में मुझे टैग करते हैं। अच्छा लगता है कि लोग अब भी अनुज को याद करते हैं। लेकिन फिलहाल कुछ भी डिसाइड नहीं हुआ है क्योंकि मैं कभी किसी चीज के लिए मना नहीं करता।

बिग बॉस शो से आए बड़े बदलाव

बिग बॉस को लेकर गौरव बोले कि इस शो से उनकी पर्सनल लाइफ में काफी बदलाव आए। वह बोले पहले लोग उन्हें उनके किरदार जैसे अबीर, शरमन, कविन या अनुज कपाड़िया के किरदार के नाम से जानते थे, लेकिन अब लोग उन्हें गौरव नाम से जानते हैं। वह बोले, आज मैं कहीं भी जाता हूं यहां तक कि जब मैं दुबई में ट्रैवल कर रहा था तब लोग मुझे जीके या गौरव बुला रहे थे। एक एक्टर के लिए इससे ज्यादा स्पेशल कुछ नहीं हो सकता कि लोग आपको आपके रियल नाम से बुलाएं।

लोग मिलने आ जाते हैं कभी भी

अनुज आगे बोले, शो जीतने के बाद तो बिल्कुल ही सब बदल गया है। अब 50-60 लोग मेरे घर आते हैं मुझसे मिलने के लिए। मेरे पैरेंट्स भी उनसे मिलते हैं। इन लोगों की वजह से मैं शो का विनर रहा हूं तो इसलिए मेरी जिम्मेदारी है जितने ज्यादा लोगों से मिल पाऊं। पहले तो लोग काम पर जाते हुए मिलते थे, लेकिन अब तो कभी भी आ जाते हैं, देर रात तक भी। वैसे सच कहूं तो ये एक अच्छी दिक्कत है जो किसी भी एक्टर को पसंद हो। मैं हैरान हो जाता हूं कि कभी-कभी लोग कैसे पता कर लेते हैं कि मैं कहां हं। मैं कानपुर में होता हूं तो वहां भी सब आ जाते थे।

नहीं मिला शो का प्राइज मनी

वहीं शो के प्राइज मनी को लेकर गौरव ने कहा कि उन्हें अभी प्राइज मनी और कार नहीं मिला है।

आकांक्षा को लेकर बोले

वहीं आकांक्षा के साथ शादी को लेकर गौरव बोले, हां हमारी लव मैरिज थी। लोग बोलते हैं अपोजिट अट्रैक्ट्स और हमारे केस में यह बिल्कुल सही है। मैं अक्सर आकांक्षा को चिढ़ाता हूं और कहता हूं कि हमारी इसलिए शादी सक्सेसफुल है क्योंकि मैं हैप्पी हूं और वह मैरिड। हम दोनों एक शो के ऑडिशन के दौरान मिले थे जिसे हम दोनों नहीं करना चाहते थे।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।