गौरव खन्ना को भगवान ‘राम’ बना देख हैरान हुए यूजर्स, बोले -रामायण में रणबीर को क्यों ले लिया?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

टीवी एक्टर गौरव खन्ना हाल में आगरा में हुए एक प्रोग्राम में भगवान राम के किरदार में नजर आए थे। उन्होंने लाइफ परफॉरमेंस दी और अपनी परफॉरमेंस से सभी को हैरान कर दिया। यूजर्स ने बोला कि गौरव खन्ना ने रणबीर से अच्छा राम का किरदार निभाया है।

gaurav khanna played lord ram in a program,
गौरव को ‘राम’ बना देख हैरान हुए यूजर्स

टीवी एक्टर गौरव खन्ना को ऑडियंस ने अनुपमा के अनुज कपाड़िया से लेकर मास्टर शेफ और फिर बिग बॉस 19 में देखा गया था। गौरव ने खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन में भी अपनी अलग पहचान बनाई। लेकिन अब गौरव खन्ना का नया अवतार वायरल हो रहा है। वो भगवान राम बने नजर आ रहे हैं। उनका ये आया अवतार फैंस को इतना पसंद आ रहा है कि कुछ ने उन्हें फिल्म रामायण में राम बनने वाले रणबीर कपूर से बेहतर बता दिया। गौरव पहली बार राम के अवतार में दिखे और उन्होंने अपने फैंस के आगे लाइव परफॉरमेंस दिया। उन्हें अपने सामने देखकर फैंस बहुत खुश हुए।

गौरव खन्ना पहली बार बने राम

आगरा के भावना एस्टेट में रामायण का एक ग्रैंड प्रोग्राम रखा गया था। इस प्रोग्राम में गौरव खन्ना ने पहली बार राम का किरदार निभाया और लाइव परफॉरमेंस दी। उनके साथ एक्टर विंदु दारा सिंह ने हनुमान का किरदार निभाया था। जब गौरव राम के गेटअप में ऑडियंस के सामने आए, तो हर कोई उनकी दिव्य झलक देखकर हैरान हो गया था। लोगों ने एक्टर को अपने सामने देखकर अपनी खुशी जाहिर की। राम नाम के नारे लगाए गए। सोशल मीडिया पर गौरव खन्ना के राम की झलक खूब वायरल हो रही है। कुछ यूजर्स ने उन्हें रणबीर कपूर से बेहतर राम बताया।

गौरव ने राम बन की रामलीला

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ग्रैंड सेट पर गौरव खन्ना को राम के किरदार में देखा जा सकता है। वो धनुष तोड़ते हैं, सीता से विवाह और फिर रावण से जंग दिखाई गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स ने अपना रिएक्शन दिया है।

गौरव के राम बनने पर यूजर्स ने दिया रिएक्शन

एक यूजर ने लिखा, 'गौरव खन्ना राम के किरदार में शानदार लग रहे हैं', एक अन्य यूजर ने लिखा, 'रणबीर से अच्छे राम तो गौरव लग रहे हैं', एक और यूजर ने लिखा, 'नितेश तिवारी को गौरव खन्ना को अपनी रामायण में कास्ट कर लेना चाहिए था’,एक यूजर ने लिखा, 'पता नहीं ये रणबीर कपूर को क्यों ले लिया रामायण में, उससे अच्छा तो GK है', एक अन्य यूजर ने लिखा, 'राम के रूप में गौरव बहुत ही दिव्य लग रहे हैं', यूजर में लिखा, 'गौरव को राम बने देखना अपने आप में एक ट्रीट है, एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सेलेब्रिटी मास्टर शेफ से भगवान राम के रूप में, ये इंसान हमेशा सरप्राइज करता है।’


अपने मम्मी पापा को लेकर आए थे गौरव

गौरव खन्ना ने अपनी परफॉरमेंस के अंत में लोगों से बात की। एक्टर ने बताया कि वो पहली बार राम के किरदार में हैं और पहली बार उनके पेरेंट्स उनकी परफॉरमेंस देखने आए हैं। उन्होंने ऑडियंस का शुक्रियादा किया। गौरव खुद भी राम का किरदार निभाकर बहुत खुश थे।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीगौरव को ‘राम’ बना देख हैरान हुए यूजर्स, बोले -रामायण में रणबीर को क्यों लिया?