गौरव खन्ना ने पत्नी आकांक्षा के बोल्ड सीन की ट्रोलिंग पर कहा- मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वह…

Mar 07, 2026 03:59 pm IST
Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान

गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला का कुछ दिनों पहले वेब शो दिल धोखा और डिजायर में नजर आई हैं। शो में उनके काफी बोल्ड सीन हैं जिनको लेकर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है सोशल मीडिया पर।

गौरव खन्ना ने पत्नी आकांक्षा के बोल्ड सीन की ट्रोलिंग पर कहा- मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वह…

गौरव खन्ना जबसे बिग बॉस में आए थे तबसे उनकी पत्नी आकांशा चमोला भी काफी चर्चा में हैं। आकांक्षा की कुछ दिनों पहले सीरीज आई है दिल धोखा और डिजायर। इस सीरीज में आकांक्षा के काफी बोल्ड सीन हैं और उन सीन को लेकर आकांक्षा को काफी ट्रोल भी किया गया है। अब गौरव खन्ना का इस पर रिएक्शन आया है और जानें उन्होंने क्या कहा।

पत्नी के ट्रोल होने पर क्या बोले गौरव

टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन से बात करते हुए एक्टर ने कहा, ‘मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। वह काफी स्ट्रॉन्ग गर्ल हैं। वह अपनी मर्जी की लाइफ जीती हैं। मैंने भी कभी उन्हें बदलने की कोशिश की है क्योंकि मैं उन्हें वैसे ही पसंद करता हूं जैसे वह हैं। आकांक्षा भी मुझे वैसा ही पसंद करती हैं जैसा मैं हूं। वह भी मुझे वो करने से नहीं रोकती है जो मुझे पसंद है। उसे भी मैं वैसा ही पसंद हूं जैसा मैं हूं।’

आकांक्षा बोली थीं गौरव सब जानते हैं

वहीं आकांक्षा ने जब इस बारे में कुछ दिनों पहले पूछा था तो उन्होंने कहा था, 'इसमें कुछ शॉकिंग नहीं है। गौरव सब जानते हैं।

ये भी पढ़ें:
आकांक्षा बोलीं- गौरव खन्ना ने हमेशा मुझसे एक ही बात कही है, अगर तुम इंटीमेट रोल…

बता दें कि आकांक्षा तबसे ट्रोल्स की नजरों पर हैं जबसे बिग बॉस शो में गौरन ने ये खुलासा किया कि उनकी पत्नी आकांक्षा बेबी नहीं चाहती हैं इसलिए वे बेबी प्लान नहीं कर रहे हैं और वह कभी आकांक्षा को फोर्स नहीं करते हैं इसके लिए। वहीं आकांक्षा ने खुद भी कहा है कि वह इसके लिए तैयार नहीं हैं।

बता दें कि गौरव और आकांक्षा ने साल 2016 में शादी की थी। दोनों की शादी को 9 साल से ज्यादा का समय हो गया है।

गौरव की प्रोफेशनल लाइफ

खैर गौरव की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह कई शोज में काम कर चुके हैं जैसे कुकुम, चंद्रकांता। हालांकि उन्हें पॉपुलैरिटी अनुपमा शो से मिली अपने अनुज किरदार से। इस शो को छोड़ने के बाद वह सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में नजर आए जिसके वह विनर भी बने। इसके बाद वह बिग बॉस शो में आए और इस शो की ट्रॉफी भी उन्होंने अपने नाम की।

ये भी पढ़ें:
गौरव खन्ना का घर अंदर से दिखता है ऐसा, बाथरूम थी सबसे फेवरेट जगह

बिग बॉस के बाद गौरव ने कोई नया शो नहीं ज्वाइन किया और सब चाहते हैं कि वह जल्द किसी नए शो में नजर आए। वैसे गौरव ने कुछ दिनों पहले कहा था कि वह शायद किसी वेब शो में भी नजर आ सकते हैं, लेकिन इसको लेकर भी कोई अपडेट अभी तक नहीं आया है।

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख