Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीGaurav Khanna Kissing Video With Wife Viral On Social Media
गौरव खन्ना और पत्नी आकांक्षा का किस वीडियो वायरल, फैंस बोले- बिग बॉस में तो सीधे बनते…

गौरव खन्ना और पत्नी आकांक्षा का किस वीडियो वायरल, फैंस बोले- बिग बॉस में तो सीधे बनते…

संक्षेप:

गौरव खन्ना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उनके साथ पत्नी आकांक्षा भी नजर आ रही हैं। दोनों मीडिया के सामने ही लिप किस करते हैं।

Dec 12, 2025 06:07 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना का गुरुवार को बर्थडे था और अपने खास दिन को एक्टर ने पत्नी और अपने करीबी दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। गौरव की पार्टी में कई बिग बॉस कंटेस्टेंट्स नजर आए। इस दौरान के कई वीडियोज और फोटोज वायरल हो रहे हैं। हालांकि एक वीडियो जो सबसे ज्यादा चर्चा में जो है वो है गौरव और उनकी पत्नी आकांक्षा का।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गौरव और आकांक्षा का किस

दरअसल, गौरव जब मीडिया फोटोग्राफर्स के सामने केक कट करते हैं तो इस वक्त उनकी पत्नी भी साथ थीं। केक कटिंग के दौरान गौरव और आकांक्षा एक दूसरे को लिप किस भी करते हैं।

लोगों के कमेंट्स

इस वीडियो पर लोगों के मिक्स रिएक्शन आ रहे हैं। कोई इन्हें कपल गोल बोल रहा है तो किसी ने लिखा इंट्रोवर्ट मैन एक्स्ट्रोवर्ट पत्नी। एक ने तो यह भी लिखा एडल्ट किस। लेकिन एक ने लिखा कि गौरव बोलते थे शो में कि इसे हर एज के लोग देखते हैं इसलिए वह गलत भाषा का इस्तेमाल नहीं करते हैं। लेकिन यह वीडियो क्या सब नहीं देखेंगे?

नतालिया का वीडियो भी वायरल

वैसे इस पार्टी से एक और वीडियो खूब वायरल हो रहा है और वो है नतालिया का। नटालिया ने ब्लैक कलर का ट्रांसपेरेंट हाई स्लिट आउटफिट पहना था। इस पर लोगों ने खूब कमेंट्स भी किए। इतना ही नहीं अपने वीडियो पर लोगों के कमेंट्स देखकर नतालिया ने कमेंट भी किया कि रिलैक्स यार, मैं क्लब में गई थी, चर्च में नहीं। अगली बार मुझे ज्यादा कपड़े पहने दिखोगे।

ये भी पढ़ें:‘अनुपमा’ की किंजल और गौरव खन्ना का चल रहा था अफेयर? निधि शाह ने दिया जवाब

कौन-कौन आए थे पार्टी में

वहीं पार्टी में अमाल मलिक, नगमा, आवेज दरबार, नीलम गिरी, मृदुल तिवारी, फैजल शेख, नेहल चुडासमा, अशनूर कौर, अभिषेक बजाज, शहबाज और कुनिका सदानंद भी नजर आए।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।