खतरों के खिलाड़ी 15 से गौरव खन्ना हुए एलिमिनेट, फरहाना भट्ट के बारे में कही ये बात

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाड़ी 15 से गौरव खन्ना एलिमिनेट हो गए हैं। एक्टर ने शो से विदाई लेते समय फरहाना, ओरी को अपना खास बताया। एक्टर के बाहर होने का कारण उनकी कोहनी पर लगी चोट बताई गई है।

gaurav khanna farhana bhatt
खतरों के खिलाड़ी 15 से गौरव खन्ना हुए एलिमिनेट

रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आ रहे गौरव खन्ना अब शो से एलिमिनेट हो गए हैं। गौरव ने शो पर अपनी जर्नी के दौरान कई खतरनाक स्टंट परफॉर्म किए थे। इस दौरान उन्हें कई चोटें भी आई। लेकिन एक चोट इतनी गहरी लगी कि अब उन्हें शो से बाहर होना पड़ा है। बताया जा रहा है कि एलिमिनेशन स्टंट परफॉर्म करने के दौरान एक्टर को उनकी कोहनी पर चोट लग गई। वो दर्द में थे और उन्हें स्टंट बीच में छोड़ना पड़ा। इसके बाद उन्हें एलिमिनेशन टास्क में रुबीना दिलैक, शगुन शर्मा के सामने खड़ा होना पड़ा और वो आउट हो गए।

खतरों के शो से गौरव खन्ना हुए बाहर

एलिमिनेशन टास्क में रुबीना, शगुन और गौरव को एक दो छोटे पुलों के बीच से कूदना था और अलग रंगों के झंडों को इकट्ठा करना था। इस दौरान शगुन ने 6 झंडे इकट्ठे किए, रुबीना ने 5। वहीं गौरव ने पूरे जोश के साथ ये टास्क शुरू किया था, लेकिन अचानक उनका पैर फिसल गया और वो सीधे पानी में जा गिरे। गौरव जब पानी से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे तो उनकी कोहनी में चोट लग गई और वो तेज दर्द में थे। एक्टर की ये चोट पुरानी थी जो इस स्टंट परफॉरमेंस के दौरान फिर से बढ़ गई। अंत में जब फैसला लेना पड़ा तो गौरव खन्ना इस गेम से आउट हो गए।

खतरों के खिलाड़ी 15 में एक स्टंट के दौरान बुरी तरह जख्मी हुए गौरव खन्ना की तस्वीरें

गौरव ने फरहाना से बनाया बॉन्ड

शो से बाहर होने के दौरान गौरव इमोशनल दिखे। उन्होंने बताया कि खतरों की इस जर्नी के दौरान वो फरहाना भट्ट हर्ष गुजराल और ओरी के साथ अच्छा बॉन्ड बना पाए।गौरव के बाहर होने से उनके फैंस भी निराश हो गए हैं। हालांकि, यूजर्स ने गौरव की जर्नी को सपोर्ट किया है। एक यूजर ने लिखा कि एलिमिनेट होने का मतलब ये नहीं कि उनकी मेहनत बर्बाद हो गई है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अगर उनकी कोहनी पर चोट नहीं लगती तो वो गेम आगे भी बने रहते। खतरों के खिलाड़ी 15 की शुरुआत में भी गौरव खन्ना को चोटें आई थीं। पैलेट गन टास्क इ एक्टर की पीठ पर चोटों के निशाँ देखे गए थे। एक्टर ने खुद पोस्ट शेयर कर शो में रहने का अपना अनुभव शेयर किया था।

आकांक्षा से तलाक की खबर

बता दें, गौरव खन्ना पिछले कुछ वक्त से अपनी निजी जिंदगी को लेकर खबरों में बने हुए हैं। लॉकअप 2 के दौरान एक्टर की पत्नी आकांक्षा चमोला ने बताया था कि वो और गौरव एक दूसरे से तलाक ले रहे हैं। हाल में भी आकांक्षा ने बताया कि वो अपना आशियाना अलग बना रही हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीखतरों के खिलाड़ी 15 से गौरव खन्ना हुए एलिमिनेट, फरहाना के बारे में कही ये बात