Lock Upp 2: श्रेया कालरा ने आकांक्षा चमोला से पूछा, दोबारा प्यार में पड़ने के लिए तैयार हो?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

‘लॉकअप 2’ के दूसरे एपिसोड में श्रेया कालरा ने आकांक्षा चमोला से पूछा कि क्या वो दोबारा प्यार में पड़ने के लिए तैयार हैं? इतना ही नहीं, श्रेया ने ये भी कहा कि वो उन्हें और गौरव को दोबारा साथ देखना चाहती हैं।

गौरव खन्ना

रिएलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' के पहले एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने खुलासा किया कि वो और गौरव खन्ना तलाक ले रहे हैं। वहीं दूसरे एपिसोड में आकांक्षा अपनी शादीशुदा जिंदगी, तलाक और भविष्य की प्लानिंग पर खुलकर बात करती सुनाई दीं। पढ़िए उन्होंने क्या कहा।

हर्षद चोपड़ा की बॉडी की तारीफ

एपिसोड के दौरान आकांक्षा चमोला ने हर्षद चोपड़ा की बॉडी की तारीफ की। आकांक्षा ने कहा, 'हम तुम्हारे बाइसेप्स की तारीफ कर रहे थे...।' हर्षद ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'थैंक्यू! मैं जब यहां से वापस जाऊंगा तब गौरव मुझे मारेगा तो नहीं?' आकांक्षा ने कहा, 'नहीं मारेगा यार। क्यों टेंशन ले रहा है? क्या तुझे गौरव से डर लगता है? क्या तू डरपोक है?' हर्षद ने कहा, 'नहीं, मैं गौरव की केयर करता हूं। लेकिन हां, मैं थोड़ा डरपोक हूं।'

श्रेया ने पूछा सवाल

हर्षद के जाने के बाद, शो की दूसरी कंटेस्टेंट श्रेया ने आकांक्षा से कहा, 'अब गौरव नहीं मारेगा?' (तलाक की खबरों की तरफ इशारा करते हुए)। इस पर आकांक्षा ने हंसते हुए श्रेया से कहा, 'बहन, ये राज हम तक सीमित है।' इसके बाद श्रेया ने आकांक्षा से पूछा कि क्या वो दोबारा प्यार में पड़ने के लिए तैयार हैं? इस पर आकांक्षा ने कहा, 'मुझे नहीं पता, अभी तो नहीं।'

मैं अभी अपनी आजादी इंजॉय करना चाहती हूं - आकांक्षा

आकांक्षा ने आगे कहा, 'मैं अभी अपनी आजादी इंजॉय करना चाहती हूं। जब मेरी शादी हुई थी तब मैं बहुत छोटी थी। 24 साल की थी। तो मैं लाइफ को ज्यादा इंजॉय किया नहीं है और एक अच्छे रिश्ते में दस साल रहने के बाद, अब मेरे पास खुद को तलाशने के लिए खाली समय होगा। इसलिए मैं किसी और चीज में नहीं पड़ना चाहती।' इस पर श्रेया ने कहा, 'मैं चाहती हूं कि तुम लोग फिर से साथ आ जाओ।'

पहले एपिसोड में किया था खुलासा

आपको बता दें कि आकांक्षा ने 'लॉक अप 2' के पहले एपिसोड में सबको अपनी तलाक की न्यूज दी थी। उन्होंने कहा था, 'मेरा और गौरव का तलाक हो रहा है। हम अलग हो चुके हैं और पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। हमने ये फैसला आपसी सहमति से लिया है। हम पिछले एक साल से इस पर बात कर रहे हैं। मेरे और गौरव के बीच चीजें खराब नहीं हैं। हम अभी भी एक-दूसरे से बात करते हैं। हम दोनों को बस ये लगता है कि हम पार्टनर्स के रूप में कम्पैटिबल नहीं हैं क्योंकि हम दोनों अलग-अलग चीजें चाहते हैं।'

साल 2016 में हुई थी शादी

बता दें, आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना ने साल 2016 में कानपुर में एक भव्य समारोह में शादी की थी। शादी के करीब 10 साल बाद अब दोनों आपसी सहमति से कानूनी रूप से अलग हो रहे हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।