
गौहर खान के काम करने से है उनके ससुर इस्माइल दरबार को प्रॉब्लम, बोले- मैं उनका…
‘बिग बॉस 19’ के सदस्य आवेज दरबार के पिता इस्माइल दरबार असल में गौहर खान के ससुर हैं। उन्होंने ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्हें गौहर के काम करने से प्रॉब्लम है।
गौहर खान के ससुर ने विवादित बयान दिया है। जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में ये साफ कहा कि उन्हें गौहर का शादी और बच्चों के बाद एक्टिंग करना पसंद नहीं है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि गौहर काम करे या नहीं इसका फैसला सिर्फ उनका बेटा और गौहर के पति जैद दरबार ही ले सकते हैं।
क्या कहा इस्माइल दरबार ने?
इस्माइल दरबार ने विकी लालवानी को दिए इंटरव्यू में गौहर की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘मुझे बस इतना पता है कि जैद के साथ उनका रिश्ता बहुत अच्छा है और वह बहुत अच्छी मां हैं। हालांकि, मेरी पत्नी आयशा ने बच्चों के पैदा होने के बाद काम करना छोड़ दिया था। वह उस समय हर महीने 5 लाख रुपये कमाती थीं और उन्हें एक्टिंग के ऑफर भी मिल रहे थे। लेकिन उन्होंने कभी नहीं कहा कि मैं काम करना चाहती हूं। जब मुझे पैसों की जरूरत थी, तब भी उन्होंने बच्चों को ऊपर रखा।’
‘मैं पुराने जमाने का हूं’
इस्माइल दरबार ने आगे कहा, ‘देखिए, मैं एक पुराने जमाने का हूं। जब भी किसी फिल्म में कोई सेक्स सीन आता था, हम मुंह फेर लेते थे। हमारे घर में आज भी ऐसा होता है। गौहर अब हमारे परिवार का हिस्सा हैं, उनकी इज्जत की जिम्मेदारी हमारी है। लेकिन मैं उन्हें काम न करने के लिए नहीं कह सकता। यह हक सिर्फ जैद के पास है।’
नहीं देखता गौहर का काम
इस्माइल दरबार ने आगे बताया कि उन्होंने गौहर का कोई भी काम नहीं देखा है क्योंकि उन्हें पता है कि अगर उन्होंने कुछ देखा तो गुस्से में वह गौहर को बोल देंगे और बात झगड़े तक पहुंच जाएगी।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




