
BB19: फरहाना भट ने अब बताई अपने दिल की बात, बताया ट्रॉफी हारने के बाद दिमाग में क्या चल रहा था
Farrhana Bhatt: सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो बिग बॉस 19 की फर्स्ट रनर अप रहीं फरहाना भट ने अब बताया है कि ट्रॉफी हारने के बाद उनके दिमाग में क्या चल रहा था।
सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस फरहाना भट इस सीजन की फर्स्ट रनर अप रहीं। फिनाले वीक में जब उन्होंने टॉप 2 तक का सफर तय कर लिया तो हर कोई यह सोच रहा था कि क्या वह विनर बनेंगी या नहीं? सोशल मीडिया पर वोटिंग मीटर के मुताबिक पूरे वक्त फरहाना भट टॉप पर थीं, लेकिन जब आखिरी कुछ मिनटों की वोटिंग के बाद विनर का नाम अनाउंस किया तो गौरव खन्ना बाजी मार ले गए और फरहाना भट फर्स्ट रनर अप रहीं। अब फरहाना ने बिग बॉस 19 में अपने नहीं जीत पाने को लेकर दिल की बात जाहिर की है।

अंदर से टूट गई थी और मुस्कुरा रही थी
फिल्मीज्ञान के साथ बातचीत में फरहाना भट ने कहा, “मेरे दिमाग में तो मैं श्योर थी कि मैं ही शो जीतूंगी, पता नहीं क्यों। जब सलमान खान ने मेरा हाथ पकड़ा और एक बार मेरा हाथ पकड़ा तो सिर्फ एक बार मेरा हाथ ऊपर उठाया। फिर उन्होंने गौरव खन्ना का हाथ उठाया और सेलिब्रेशन शुरू हो गया। मुझे यकीन नहीं हो रहा था, और मैंने मुड़कर सलमान सर की तरफ देखा, वो खुश थे और तब मैंने इसे स्वीकार कर लिया। लेकिन अंदर से मैं टूट गई थी, और मैं मुस्कुरा रही थी।”
क्या KKK में नजर आएंगी फरहाना भट?
फरहाना भट ने कहा, "यह मेरे लिए बहुत मुश्किल सिचुएशन थी और जीके ने फिर भी मुझसे कहा- मेरे लिए ताली बजा।" क्या फरहाना भट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में काम करती नजर आएंगी? इस सवाल के जवाब में फरहाना भट ने कहा, "पता नहीं मुझे शो में लिया गया है या नहीं। जब रोहित सर बिग बॉस में आए थे तो उन्होंने टास्क के दौरान मुझसे पूछा था कि क्या मैं खतरों के खिलाड़ी में आना चाहूंगी? मैंने तब हां कहा था क्योंकि यह बहुत चुनौतीपूर्ण है, और यह मेरे टाइप की चीज होगी।"
मैं अपना 100% दे रही हूं और फिर भी...
तो अगर बिग बॉस के अलावा कोई और रियलिटी शो में करूंगी तो वह KKK ही होगा। वरना मैं कोई रियलिटी शो नहीं करूंगी। मैं नहीं चाहती की दूसरी बार मेरा दिल टूटे। अगर मैं अपना 100% दे रही हूं और फिर भी नहीं जीत रही तो मैं खुद को खो दूंगी।" बता दें कि बिग बॉस हाउस में फरहाना भट पहले ही हफ्ते से काफी एग्रेसिव और डॉमिनेटिंग अंदाज में नजर आई हैं। शो में उनका जीतना लगभग पक्का ही माना जा रहा था, लेकिन आखिरी एपिसोड में बाजी पलट गई और ट्रॉफी गौरव ले गए।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




