फरहाना भट्ट की पार्टी में नीला ड्रम लेकर पहुंची राखी सावंत, नहीं आए ‘बिग बॉस 19’ के ये कंटेस्टेंट्स

Dec 15, 2025 04:31 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Rakhi Sawant: फरहाना भट्ट ने ‘बिग बॉस 19’ के रनरअप बनने की खुशी में रविवार के दिन पार्टी रखी थी। इस पार्टी में राखी सावंत नीला ड्रम लेकर पहुंची। उन्होंने ‘धुरंधर’ के गाने पर डांस किया।

फरहाना भट्ट की पार्टी में नीला ड्रम लेकर पहुंची राखी सावंत, नहीं आए ‘बिग बॉस 19’ के ये कंटेस्टेंट्स

‘बिग बॉस 19’ की रनरअप फरहाना भट्ट ने सक्सेस पार्टी रखी। इस पार्टी में राखी सावंत ने सरप्राइज एंट्री ली। वह नीले ड्रम की मदद से अपना चेहरा छिपाकर पार्टी में पहुंचीं। जब चारों तरफ ये चर्चा होने लगी कि नीले ड्रम के अंदर कौन है तब उन्होंने नीला ड्रम हटाया और अपना चेहरा दिखाया। इसके बाद उन्होंने ‘धुरंधर’ के गाने Fa9la पर डांस किया और पैप्स के साथ मस्ती की। हालांकि, इन सबके बीच राखी ने कुछ ऐसा कह दिया जिसकी वजह से उनकी ट्रोलिंग होने लगी।

क्या बोलीं राखी सावंत‌?

राखी ने कहा, ‘मुझे यहां इन्वाइट नहीं किया गया है। मैं यहां आपके (पैप्स) लिए आई हूं। जया बच्चन जी, जब आपकी ‘मिली’ फिल्म आई थी मैं तब से आपकी फैन हूं, लेकिन मीडिया के लिए कुछ मत बोलिए। मेरे पैप्स के लिए कुछ मत कहिए वरना इस नीले ड्रम में आपको डालकर ले जाऊंगी।’ राखी की ये बात सुनकर लोग भड़क गए हैं।

लोगों का रिएक्शन

कुछ लोग कह रहे हैं कि नीले ड्रम वाला केस बहुत गंभीर था उसका इस तरीके से मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। वहीं कुछ लोग जया बच्चन के सपोर्ट में सामने आए हैं। वे कह रहे हैं कि राखी को इस तरह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस के बारे में नहीं कहना चाहिए। वह सिर्फ इतना कह देतीं कि मेरे पैप्स के बारे में कुछ मत कहो तो भी सही रहता, लेकिन ये नीले ड्रम वाली बात सही नहीं है।

पार्टी में कौन-कौन आया?

बता दें, फरहाना की पार्टी में बसीर अली, शहबाज बदेशा, अमाल मलिक, कुनिका सदानंद समेत ‘बिग बॉस 19’ के कई लोग पहुंचे थे। वहीं गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, नटालिया, आवेज दरबार, नेहल चुडासमा और नगमा पार्टी में नजर नहीं आए। दरअसल, प्रणित मोरे ने अपना शो अनाउंस किया था। ये सभी उनका शो अटेंड करने गए थे। अभिषेक और बसीर भी प्रणित के शो में गए थे, लेकिन उन्होंने फरहाना की पार्टी भी अटेंड की थी।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।