
इंटरव्यू में रो पड़ीं फरहाना भट्ट, बताई रिश्तेदारों की क्रूरता की कहानी, बोलीं- मुझे रूम में…
Bigg Boss 19 Farrhana Bhatt: फरहाना भट्ट ने ‘बिग बॉस 19’ से बाहर निकलने के बाद अपने घरवालों के बारे में बात। उन्होंने बताया कि उनके रिश्तेदारों ने उनके साथ बचपन में क्या-क्या किया। जब नानू का जिक्र आया तब फरहाना रो पड़ीं।
‘बिग बॉस 19’ की रनरअप फरहाना भट्ट ने अपने रिश्तेदारों की क्रूरता की कहानी बताई। इतना ही नहीं, वह अपने नानू, जिन्हें वह अब्बू कहती हैं, उन्हें याद करके रो भी पड़ीं। उन्होंने कहा, ‘मेरी मम्मी प्रेग्नेंट थीं तब उनका तलाक हुआ। तलाक के तीन महीने बाद मैं पैदा हुई। सबने मेरी मां पर दबाज डाला कि इसको इसके बाप को दे दो और तुम दूसरी शादी कर लो, लेकिन मेरी मां ने दूसरी शादी नहीं की। मेरी मां जैसे ही बाहर जाती थी मैं रोने लगती थी और ये लोग मुझे एक रूम में रख देते थे कि ठीक है रो रोकर खुद चुप हो जाएगी।’

‘मेरे ही रिश्तेदार मेरे बारे में गंदी-गंदी बातें करते थे’
फरहाना ने टेलीमसाला को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैं सड़क पर चलती थी और ये लोग मुझपर कॉमेंट्स पास करते थे। मेरे ही रिश्तेदार मेरे बारे में गंदी-गंदी बातें करते थे। मैं छोटी थी और मैंने नेलपेंट लगाई थी। बवाल मच गया था। मुझे कहा जा रहा था कि नेलपेंट हटाओ। मैं बहुत प्यार से पूछा कि मुझे बताओ इस नेलपेंट से क्या दिक्कत है फिर मैं सोचूंगी। पता है उन्होंने क्या कहा, क्योंकि वो नेलपेंट लाल थी इसलिए उन्होंने बोला कि इसमें तुम्हारे बाप का गंदा खून है। मेरी मां उस दिन बहुत रोई थी।’

‘हिजाब पहनने का प्रेशर’
फरहाना ने आगे कहा, ‘मुझ पर हिजाब पहनने का भी दबाव डालते थे। पता है सब पिकनिक पर जाते थे और ये लोग मुझे नहीं लेकर जाते थे। एक बार मेरी मां ने बोल दिया कि मैं नहीं आऊंगी अगर मेरी बेटी को नहीं लेकर चलोगे। वो लोग मेरे घर आते थे ये देखने कि मैं क्या पहन रही हूं। मेरी मां को कहते थे कि अगर ये सूट पहनेगी और हिजाब करेगी तो ही इसको लेकर जाएंगे। मैंने जाने से ही मना कर दिया था। ऐसा नहीं है कि मैं हिजाब नहीं करती। मैं करती हूं, लेकिन उनके कहने पर क्यों करूं।’

स्कूल की फीस देने से मना कर दिया
अपना बचपन याद करते हुए फरहाना ने कहा, ‘सातवीं क्लास तक मेरे स्कूल की फीस मेरे रिश्तेदारों ने ही भरी है, लेकिन उसके बाद हाथ खड़े कर दिए। मुझे फिर बाहर निकलकर कमाना पड़ा। तभी मैंने मॉडलिंग शुरू की थी। पता है, मैं बहुत अच्छी थी पढ़ाई में। मुझे स्कॉलरशिप्स भी मिली हैं।’

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




