Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीFarah khan tell who can win bigg boss 19 recalls her previous year prediction came true
BB19: फराह खान ने बताया कौन हो सकता है इस बार का विनर, बोलीं- पिछली बार जिसे बताया वही जीता था

BB19: फराह खान ने बताया कौन हो सकता है इस बार का विनर, बोलीं- पिछली बार जिसे बताया वही जीता था

संक्षेप:

Bigg Boss 19 Winner Prediction: फराह खान का बिग बॉस से काफी क्लोज कनेक्शन हैं। उन्होंने इस सीजन के विनर का प्रिडिक्शन किया है। साथ में यह याद दिलाया कि उनका पिछला प्रिडिक्शन सही निकला था।

Nov 21, 2025 05:11 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

फराह खान बिग बॉस के कई सीजन्स में वीकेंड का वार होस्ट करने जाती हैं। उनका इस शो से पुराना कनेक्शन है। वह सोहा अली खान के पॉडकास्ट पर थीं तो उनसे पूछा गया कि बिग बॉस 19 का विनर कौन हो सकता है। फराह ने अपने फेवरिट खिलाड़ी का नाम बताया साथ में ये भी कहा कि बीते साल जिसको बोला था वही जीता। फराह ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि नाम लेना चाहिए या नहीं लेकिन उन्होंने विनर के तौर पर अपनी पसंद गौरव खन्ना को बताया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

फराह ने बताया अपना फेवरिट

सोहा ने फराह खान से पूछा कि हर कोई जानना चाहता है कि बिग बॉस 19 कौन जीतेगा। इस पर फराह बोलीं, पता नहीं मुझे ये बोलने की इजाजत है या नहीं क्योंकि मैं बोलना नहीं चाहती। इस पर सोहा बीच में बोल पड़ती हैं, आपको पता है? फराह बोलती हैं, पता नहीं है लेकिन जो मेरा फेवरिट है, मैं बिग बॉस के काफी करीब हूं, मैं अक्सर जाकर होस्ट भी करती हूं इसलिए किसी भी तरह से लोगों की राय नहीं बदलना चाहती।'

बताए गौरव के स्ट्रॉन्ग पॉइंट्स

फराह आगे बोलती हैं, 'पिछली साल जब मैं गई थी तो मैंने कहा था कि ये करणवीर मेहरा का शो है और वह शो जीत गए थे। इस बार ये गौरव खन्ना का शो बनता जा रहा है। क्योंकि हर कोई उनके खिलाफ गैंग बना रहा है। वह ये सारी चीजें बहुत अच्छी तरह से डील कर रहे हैं। वह सम्मान के साथ खेल रहे हैं, गालियां नहीं दे रहे हैं, वह काफी अच्छा खेल रहे हैं।'

ये भी पढ़ें:दीपक चाहर ने आते ही खोली बहन मालती की पोल, बोले- एक ही मकसद से आया हूं…

कई लोगों की पसंद गौरव खन्ना

गौरव खन्ना की कई टीवी सिलेब्स यहां तक की बाकी कंटेस्टेंट के घरवाले भी कर चुके हैं। फराहाना की मां, अश्नूर के पापा, कुनिका का बेटा वगैरह गौरव की तारीफ करके गए। वहीं गौरव को टीवी का चेहरा होने का बेनिफिट भी मिल रहा है। वह स्टार प्लस के पॉप्युलर शो अनुपमा का हिस्सा रह चुके हैं। घर-घर उनकी पहचान है। शुरुआत में गौरव विजिबल नहीं थे, अब हो सकता है कि आखिरी के कुछ वीक्स में फ्रंट फुट पर आएं।

ये भी पढ़ें:फराह ने बताया व्लॉग के लिए क्यों चुना कुकिंग का टॉपिक, बोलीं- हो रही बंपर कमाई
Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में मजबूत पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, ओटीटी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स और रीडर इंट्रेस्ट की उनकी समझ उन्हें लगातार ट्रेंडिंग और डिस्कवर-फ्रेंडली कंटेंट बनाने में मदद करती है। काजल साइंस ग्रेजुएट (B.Sc–Biology) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। यही बैकग्राउंड उन्हें हेल्थ, फिटनेस, और प्रिवेंटिव केयर जैसे विषयों पर साइंस-आधारित, रिसर्च-ड्रिवेन और एक्सपर्ट-वेरिफाइड रिपोर्टिंग करने में सक्षम बनाता है। 2017 से वह बॉलीवुड-हॉलीवुड फिल्मों के साथ हेल्थ और मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज भी लिख रही हैं, जिनमें वह मेडिकल रिसर्च, डॉक्टर इनपुट और प्रमाणिक स्रोतों पर आधारित जानकारी पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।