हिना खान पर बरसीं रोजलिन खान, बोलीं- ये शिल्पा शिंदे के पीछे इस कदर पड़ गई है…
रोजलिन खान ने लाइव हिन्दुस्तान को इंटरव्यू दिया और शिल्पा शिंदे का सपोर्ट किया। उन्होंने हिना खान पर निशाना साधा और कहा कि वो बिग बॉस के समय से शिल्पा के पीछे पड़ी हैं।

टीवी एक्ट्रेस रोजलिन खान ने हिना खान और शिल्पा शिंदे के विवाद पर खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि हिना खान लगातार शिल्पा शिंदे को निशाना बना रही हैं। रोजलिन ने लाइव हिन्दुस्तान को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में शिल्पा शिंदे का बचाव किया और कहा कि अगर उन्होंने इतने साल बाद किसी बात को स्वीकार किया है, तो उसके पीछे के पछतावे को भी देखना चाहिए है।
‘हिना इस कदर शिल्पा के पीछे पड़ी हैं…’
रोजलिन खान ने कहा, 'जरूरत क्या थी शिल्पा के पीछे पड़ने की? अगर शिल्पा ने किसी बात को स्वीकार किया और कहा कि उन्हें अपने पुराने फैसले पर पछतावा है, तो उसे वहीं छोड़ देना चाहिए था। लेकिन हिना इस कदर शिल्पा के पीछे पड़ी है, बिग बॉस के समय से लेकर आज तक उन्होंने उनका पीछा ही नहीं छोड़ा। आप खुद कैंसर जैसी बीमारी से गुजरे हो। आपने इतना बुरा वक्त देखा है। लोगों को माफ कर दो। दिल बड़ा करो।'
‘कैंसर इंसान को सबक भी देता है’
रोजलिन ने कहा कि जिंदगी में आने वाली मुश्किलें इंसान को कुछ न कुछ सिखाती हैं। उन्होंने कहा, 'लोग कहते हैं कि ऊपरवाला अगर दुख देता है, तो उसके साथ एक सबक भी देता है। सवाल ये है कि क्या आपने उस मुश्किल दौर से कुछ सीखा? क्या आप नई सोच के साथ आगे बढ़े या फिर आज भी वही पुरानी राजनीति और वही पुरानी बातें लेकर चल रहे हैं?' उन्होंने कहा कि वह खुद अपनी जिंदगी में अब नकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर चलती हैं, 'मैं अब दिखावे की दुनिया से बहुत दूर आ चुकी हूं। बिना मतलब पार्टियों में जाना, लोगों के पीछे राजनीति करना, ये सब मैंने बहुत पहले छोड़ दिया। अगर मुझे किसी से कुछ कहना होता है, तो मैं सामने जाकर कहती हूं।'
‘अगर हर मुद्दे पर बोलना है तो असली मुद्दों पर बोलिए’
हिना खान पर निशाना साधते हुए रोजलिन ने कहा कि अगर कोई सेलिब्रिटी हर मुद्दे पर अपनी राय रखना चाहता है, तो उसे सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री के विवादों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा, 'हिना खान पेट्रोल की कीमतों पर क्यों नहीं बोलते? गैस सिलेंडर की कीमतों पर क्यों नहीं बोलतीं? महंगाई, रेप और दूसरे सामाजिक मुद्दों पर क्यों नहीं बोलतीं? अगर आपके अंदर हिम्मत है तो सरकार से भी सवाल कीजिए। सिर्फ किसी अभिनेत्री को टारगेट करके खबरों में बने रहना सही नहीं है।'
शिल्पा के सपोर्ट में आईं रोजलिन
रोजलिन ने शिल्पा शिंदे का बचाव करते हुए कहा कि अगर उन्होंने कई साल बाद किसी बात को स्वीकार किया है, तो उसके पीछे कोई वजह जरूर रही होगी। उन्होंने कहा, 'अगर शिल्पा ने आज इतने सालों बाद उस बात को स्वीकार किया, तो मनोवैज्ञानिक रूप से इसका मतलब है कि उन्हें अंदर से पछतावा था। उन्होंने जानते हुए भी अपनी बात सबके सामने रखी कि लोग उनका विरोध करेंगे। लोग सिर्फ इस बात पर नाराज हुए कि शिल्पा ने पहले जो कदम उठाया था, वह गलत था। लेकिन किसी ने यह समझने की कोशिश नहीं की कि उस समय उनकी परिस्थितियां क्या थीं। उस वक्त शिल्पा की पेमेंट रुकी हुई थी। मुंबई जैसे शहर में एक अकेली महिला के लिए बिना पेमेंट के सर्वाइव करना कितना मुश्किल होता है, ये सिर्फ वही समझ सकती है जिसने ऐसा दौर देखा हो।'
फिल्म इंडस्ट्री पर उठाए सवाल
उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आज भी कई कलाकारों को समय पर भुगतान नहीं मिलता और इंडस्ट्री की संस्थाएं उनकी मदद नहीं कर पातीं। उन्होंने हालिया उदाहरण देते हुए कहा कि कई कलाकारों ने काम किया लेकिन उन्हें समय पर पेमेंट नहीं मिली। रोजलिन ने कहा कि कलाकारों की आर्थिक परेशानियों और इंडस्ट्री की समस्याओं पर बात होनी चाहिए, न कि किसी एक कलाकार को लगातार निशाना बनाया जाना चाहिए।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ें

