
Bigg Boss 19 Exclusive: तान्या मित्तल के बारे में बोलीं नीलम गिरी, मैंने उसके बारे में रिसर्च…
Bigg Boss 19 Neelam Giri Eviction Interview: नीलम गिरी ने ‘बिग बॉस 19’ से एविक्ट होने के बाद मीडिया से बात की। नीलम ने कहा कि वह जब से बाहर आई हैं तब से दुखी हैं।
‘बिग बॉस 19’ के घर से बेघर होने के बाद नीलम गिरी ने लाइव हिन्दुस्तान ने खास बातचीत की। उन्होंने बताया कि शो स्क्रिप्टेड होता है या नहीं। उन्होंने अमाल मलिक और तान्या मित्तल के साथ अपनी दोस्ती पर भी बात की। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी बताया कि उनके हिसाब से ‘बिग बॉस 19’ का विनर कौन होना चाहिए। पढ़िए।

सवाल: आपके और अभिषेक बजाज के एविक्शन के बाद सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि यह शो पूरी तरह स्क्रिप्टेड है। इस पर आपकी क्या राय है?
जवाब: जी नहीं, बिलकुल भी नहीं। मुझे नहीं लगता कि यह शो स्क्रिप्टेड है। यह एक रियलिटी शो है और यहां पे सारी चीजें रियल होती हैं। अगर लड़ाई-झगड़ा भी होता था तो रियल ही होता था। कोई स्क्रिप्ट नहीं मिलता था।
सवाल: घर से बाहर आने के बाद जब आपको पता चला कि तान्या मित्तल (Tanya Mittal) ने घर के अंदर जो कहा है वो हकीकत से कोसो दूर है तब आपको कैसा लगा?
जवाब: मैंने तान्या के बारे में रिसर्च या ऐसा कुछ किया नहीं है क्योंकि मैं थोड़ी दुखी हूं एविक्शन के बाद से ही और तान्या को मैंने दिल से दोस्त माना है। मैं उसे बाहर भी अपनी दोस्ती मानती रहूंगी। मैंने उससे दोस्ती की है और मेरा उससे बहुत निश्छल भाव रहा है। मुझे वो सारी चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वह कितनी अमीर है या उसके पास क्या है, क्या नहीं।
सवाल: आप किस कंटेस्टेंट को विनर के तौर पर देख रही हैं?
जवाब: अमाल मलिक, शहबाज बदेशा, गौरव खन्ना, तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद। इनमें से कोई भी जीत जाए मुझे खुशी ही होगी।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


