Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीElvish Yadav Karan Kundrra Win Laughter Chef Season 2 Trophy Beat Aly Goni Ankita Lokhande
लाफ्टर शेफ 2 के विनर्स के नाम आए सामने, इस जोड़ी ने जीती इस सीजन की ट्रॉफी

लाफ्टर शेफ 2 के विनर्स के नाम आए सामने, इस जोड़ी ने जीती इस सीजन की ट्रॉफी

संक्षेप:

लाफ्टर शेफ शो को इतना पसंद किया गया था कि कुछ महीने पहले इसका दूसरा सीजन भी आया। इतना ही नहीं शो का फिनाले भी जल्द देखने को मिलने वाला है, लेकिन इससे पहले ही विनर्स के नाम सामने आ गए हैं। आप भी जानें किन कंटेस्टेंट्स ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की।

Thu, 26 June 2025 11:17 AMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

लाफ्टर शेफ सीजन 2 को दर्शकों का हमेशा प्यार मिला है। शो में कई टीवी स्टार्स नजर आते हैं जो ना सिर्फ अपने कुकिंग स्क्लि्स दिखाते हैं बल्कि अपने हंसी-मजाक से भी दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। शो अब फिनाले तक पहुंच रहा है, हालांकि फिनाले से पहले ही विनर्स को लेकर अपडेट आया है। वो जोड़ी जिसने लाफ्टर शेफ का दूसरा सीजन जीता है वो सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कौन है विनर

गॉसिप टीवी और कई वेबसाइट में यह रिपोर्ट है कि इस सीजन के विनर हैं करण कुंद्रा और एल्विश यादव। सोशल मीडिया पर दोनों की कई फोटोज भी वायरल हो रही हैं जिसमें दोनों के हाथ में ट्रॉफी भी नजर आ रही है।

वैसे अब तक शो में अली गोनी की कुकिंग को काफी पसंद किया जाता था और कई लोगों को लगा था कि वह इस शो के विनर बन सकते हैं।

कुकिंग सीखने पर बोले थे करण

बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान करण ने बताया था कि वह लाफ्टर शेफ शो के जरिए कुकिंग करना सीखे हैं। उन्होंने कहा था, 'मैं इतना बेवकूफ नहीं कि यह ना समझ पाऊं कि कुकिंग कितना मुश्किल है, लेकिन इस शो को शुक्रिया जिससे मुझे एहसास हुआ कि यह कितना मजेदार भी हो सकता है।'

ये भी पढ़ें:करण कुंद्रा ने सारा अली खान को किया ट्रोल, एक्ट्रेस बोलीं- मेरी इमेज खराब हो रही

बाकी कौन हैं कंटेस्टेंट

शो के बारे में बता दें कि इसमें इन दोनों के अलावा अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, निया शर्मा, सुदेश लहरी, रुबिना दिलालैक, राहुल वैद्या, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरैल, अली गोनी और रिम शेख भी हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।