
'एक बाइक लेकर खड़ा था, दो लोग गेट के बाहर...', एल्विश यादव के पिता ने घर पर हुए हमले पर क्या कहा
संक्षेप: एल्विश यादव के घर रविवार तड़के सुबह कुछ लोगों ने गोलियां बरसाईं। इस हमले को लेकर उनके पिता का बयान सामने आया। उन्होंने कहा जब गोलियां चलीं तो वो सब लोग सो रहे थे।
यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव के घर पर रविवार तड़के सुबह कुछ लोगों ने गोलियां चलाईं। तीन अज्ञात बाइक सवारों ने एल्विश यादव के घर पर दो दर्जन से ज्यादा गोलियां बरसाईं। अब इस हमले को लेकर एल्विश यादव के पिता ने बयान दिया है। उन्होंने बताया कि जिस वक्त ये हमला हुआ वो सब सो रहे थे।

एल्विश यादव के पिता का हमले पर बयान
द फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, एल्विश यादव के पिता राम अवतार यादव ने कहा कि सुबह साढ़े पांच बजे और छह बजे के करीब मीडिया उनके घर के बाहर थी, और घर के सभी लोग उस वक्त सो रहे थे। उन्होंने कहा, "अंदाजन 25 से 30 गोलियां चली होंगी।"
एल्विश यादव के पिता ने वीडियो में क्या देखा
एल्विश यादव के पिता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में उन्होंने तीन लोगों को घर के बाहर देखा था। "एक अपनी बाइक के साथ खड़ा था, बाकी दो हमारे गेट के बाहर खड़े होकर गोलियां चला रहे थे।"
उन्होंने आगे बताया कि पुलिस तुरंत एक्शन में आई और उन्होंने विजुअल्स और सैपल्स इकट्ठा कर लिए हैं। सोशल मीडिया पर एल्विश यादव के घर का जो वीडियो सामने आया है उसमें दरवाजे के आसपास और खिड़की पर गोलियों के निशान नजर आ रहे हैं।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




