गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या को लेकर नया शो ले आईं एकता कपूर, रिलीज किया टीजर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गौरव खन्ना एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने छोटे पर्दे पर लौटने वाले हैं। शो का ऐलान कर दिया गया है, हालांकि अभी इसका टाइटल जानने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

Gaurav Khanna and Shraddha Arya
गौरव खन्ना के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है, क्योंकि उनका नया शो शुरू होने जा रहा है।

सुपरस्टार एक्टर गौरव खन्ना एक बार फिर टीवी पर धमाकेदार कमबैक करने के लिए तैयार हैं। एकता कपूर प्रोडक्शन के शो में गौरव खन्ना को मेल लीड रोल मिला है और इसी सीरियल में श्रद्धा आर्या फीमेल लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी। स्टार प्लस ने सोशल मीडिया गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या के साथ एक कोलैब पोस्ट करके इस शो का ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया है। एक तरफ जहां एकता कपूर का सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' खत्म हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ गौरव खन्ना के साथ उन्होंने इस नए शो का ऐलान करके हलचल मचा दी है।

श्रद्धा आर्या के साथ गौरव खन्ना का नया शो

मेकर्स ने जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें गौरव खन्ना एक आलीशान गाड़ी से स्टाइलिश अवतार में उतरते हैं। मीडिया वहां उनका इंतजार कर रही हैं। जर्नलिस्ट उनसे पूछते हैं कि क्या उनका कोई नया शो आ रहा है? गौरव खन्ना कुछ नहीं बताते और इसी बीच श्रद्धा आर्या भी एक चमचमाती गाड़ी से आती हैं। मीडिया उनसे भी सवाल करना शुरू कर देता है कि उनके नए शो का नाम क्या होगा? हालांकि दोनों ही कुछ नहीं बोलते और आगे बढ़ जाते हैं। इस प्रोमो वीडियो पर ढेरों लोगों ने गौरव खन्ना को उनके नए शो के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

बिग बॉस में एकता कपूर ने उड़ाया था मजाक

एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में उस वक्त को याद किया है जब 'बिग बॉस' में रहते हुए गौरव खन्ना ने एकता कपूर से काम मांगा था और उन्होंने उनका मजाक उड़ाते हुए कहा था- आपको काम की क्या जरूरत है, आप तो पहले से सुपरस्टार हैं। मालूम हो कि KKK में पार्टिसिपेट करने से पहले गौरव खन्ना रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 में नजर आए थे। एक यूजर ने इसी बात पर कमेंट किया- एकता कपूर ने बिग बॉस में गौरव खन्ना को छोड़कर बाकी 2-3 लोगों को चुना था। जब उसने काम मांगा तो उसके ऊपर एक क्यूट जोक मार दिया। लेकिन आज वही उनके साथ काम करने जा रहा है।

गौरव खन्ना ने किए बैक टू बैक रियलिटी शोज

मालूम हो कि 'अनुपमा' सीरियल के बाद गौरव खन्ना की किस्मत ऐसी चमकी कि उन्होंने रुकने का नाम ही नहीं लिया। अनुपमा सीरियल में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाने के बाद गौरव ने रियलिटी टीवी शो 'सेलेब्रिटी मास्टर शेफ' में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया। इस शो में वह विनर बने और इसके ठीक बाद वह सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो बिग बॉस में पहुंच गए। यहां भी वह विनर बनकर उभरे और इसके बाद उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के तौर पर अपना तीसरा रियलिटी शो किया। अब एकता कपूर के फैमिली ड्रामा शो में वह नजर आने वाले हैं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीगौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या को लेकर नया शो ले आईं एकता कपूर, रिलीज किया टीजर