‘शरारत’ वाली क्रिस्टल डिसूजा बिजनेसमैन एपी को कर रहीं डेट? इस वायरल वीडियो के बाद हो रही चर्चा
टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में क्रिस्टल के संग देसी ब्लिंग में नजर आए बिजनेसमैन एपी नजर आ रहे हैं। दोनों का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दोनों की डेटिंग की चर्चा कर रहे हैं।

एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद क्रिस्टल डिसूजा की डेटिंग की चर्चा होने लगी है। इस वीडियो में क्रिस्टल के साथ देसी ब्लिंग फेम दुबई के बिजनेसमैन एपी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि क्रिस्टल डिसूजा देसी ब्लिंग फेम एपी को डेट कर रही हैं। हालांकि, क्रिस्टल डिसूजा या एपी की तरफ से इन अफवाहों पर अभी कोई बयान नहीं दिया है।
वायरल हो रहा क्रिस्टल डिसूजा का वीडियो
Bollywood News नाम के इंस्टाग्राम पेज पर जो वीडियो शेयर किया गया है उसमें क्रिस्टल डिसूजा और एपी के आसपास काफी लोग पोज करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में एपी क्रिस्टल के पीछे खड़े हैं। वो क्रिस्टल के गले पर हाथ रखे हुए हैं और क्रिस्टल को गालों पर किस करते हैं। क्रिस्टल काफी खुश नजर आ रही हैं। इसी वीडियो के बाद लोग चर्चा कर रहे हैं कि क्रिस्टल और एपी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
क्या बोल रहे सोशल मीडिया यूजर्स?
जैसे ही क्रिस्टल और एपी का वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया यूजर्स ने एपी की प्रोफाइल पर जाकर कुछ पोस्ट चेक किए। सोशल मीडिया यूजर्स ने पाया कि क्रिस्टल डिसूजा ने एपी के अलग-अलग पोस्ट पर कमेंट किए हैं। क्रिस्टल के वीडियो और कमेंट के बाद लोग कह रहे हैं कि क्रिस्टल ने अपने बॉयफ्रेंड को सॉफ्ट लॉन्च कर रही हैं।
इन अफवाहों के बीच अभी तक एपी और क्रिस्टल का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। क्रिस्टल की बात करें तो वो इंडियन टीवी का जाना-माना नाम हैं। एक हजारों में मेरी बहना है से क्रिस्टल डिसूजा ने घर-घर में जाह्नवी के रूप में अपनी पहचान बनाई। हाल ही में क्रिस्टल धुरंधर पार्ट 1 के गाने शरारत में डांस करती नजर आई थीं। क्रिस्टल का डांस इस गाने में खूब पसंद किया गया।
कौन हैं देसी ब्लिंग फेम एपी?
एपी की बात करें तो उन्हें नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई सीरीज देसी ब्लिंग में देखा गया है। शो पर एपी को पामेला सेरेना के एक्स बॉयफ्रेंड के रूप में इंट्रोड्यूस किया गया है। देसी ब्लिंग में दिखाया गया था कि पामेला औ एपी का ब्रेकअप हो चुका है, लेकिन वो दोनों एक दोस्त के रूप में अभी भी साथ हैं। हालांकि, पमेला के बर्थ डे एपिसोड में दिखाया गया कि एपी और पमेला तय करते हैं कि उन दोनों को लाइफ में आगे बढ़ना चाहिए और दूसरे लोगों को डेट करना चाहिए। एपी दुबई के सफल बिजनेसमैन हैं जो सुपर कार्स नाम की एक लग्जरी कार कंपनी चलाते हैं।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


