Deepika Singh: दीपिका सिंह ने ट्रोलिंग पर किया रिएक्ट, बोलीं- मैं अपने ट्रोल्स से सहमत हूं, लेकिन…

Apr 19, 2024 05:28 pm IST
Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान

Deepika Singh on Trolling: दीपिका सिंह सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। लोग उन्हें डांस न करने की सलाह दे रहे हैं।

Deepika Singh: दीपिका सिंह ने ट्रोलिंग पर किया रिएक्ट, बोलीं- मैं अपने ट्रोल्स से सहमत हूं, लेकिन…

टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया है। दरअसल, दीपिका डांस के माध्यम से खुद को एक्सप्रेस करना पसंद करती हैं। यही कारण है कि वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने डांस का वीडियो शेयर करती रहती हैं। हालांकि, उनका एक वीडियो लोगों ट्रोल्स के निशाने पर आ गया है। इस वीडियो में दीपिका ‘यम्मी यम्मी’ गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं कि इस वीडियो की वजह से हो रही ट्रोलिंग पर दीपिका ने क्या कहा है।

ट्रोलिंग पर क्या बोलीं दीपिका?

दीपिका ने चुटकी लेते हुए कहा, “मैं अपने ट्रोल्स से सहमत हूं। वे सही हैं। मैं अपनी क्षमता जानती हूं, और हां, मैं उस रील में बेहतर कर सकती थी। लेकिन, मेरे पास उतना ही समय था बस, और मैंने अपने बिजी शेड्यूल में से जो समय निकाला उसमें मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ किया। अगर उन्हें यह पसंद नहीं आया, तो उनकी इच्छा है कि वे इसे देखें या नहीं।”

मैं अपनी असलियत जानती हूं- दीपिका

अन्य अभिनेताओं की ही तरह, दीपिका भी इस बात से सहमत हैं कि ट्रोलिंग उनके पेशे का एक अभिन्न अंग बन गया है और सोशल मीडिया पर वे जो कुछ भी करते हैं उसकी किसी न किसी वजह से चर्चा होती रहती है। दीपिका बोलीं, “मुझे ट्रोल्स की परवाह नहीं है। मैं अपनी असलियत जानती हूं और यही मायने रखता है। मैं जानती हूं कि मैं हर किसी को खुश नहीं कर सकती। आपको परखने के लिए हमेशा लोग मौजूद रहेंगे और यह ठीक है। लेकिन, ऐसे भी लोग हैं जो आपसे प्यार करते हैं और आपका सम्मान करते हैं।"

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख