शादी के डेढ़ साल बाद पति अपूर्व से अलग हो रही हैं दिव्या अग्रवाल? एक्ट्रेस ने बता दिया सच

Jul 23, 2025 04:35 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

दिव्या अग्रवाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। कई बार उनके और अपूर्व के रिश्ते में दरार की खबरें आ चुकी हैं। हालांकि पिछले कुछ दिनों से तो यह खबरें आ रही थीं कि उनका तलाक होने वाला है। अब एक्ट्रेस ने इस पर सच बताया है।

शादी के डेढ़ साल बाद पति अपूर्व से अलग हो रही हैं दिव्या अग्रवाल? एक्ट्रेस ने बता दिया सच

दिव्या अग्रवाल ने पडगांवकर से फरवरी 2024 में शादी की थी। शादी के डेढ़ साल बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें आने लगी थी। दरअसल, कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि दिव्या और अपूर्व का तलाक होने वाला है। हालांकि अब दिव्या ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने बात को क्लीयर करते हुए एक मजेदार पोस्ट किया है जिस पर सेलेब्स और फैंस की भी हंसी नहीं रुक रही है।

क्या बोलीं दिव्या

दिव्या ने दरअसल, अपूर्व के साथ फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने पति का हाथ पकड़ा है और वह सेल्फी क्लिक कर रही हैं। उन्होंने फिर अपनी फोटो के साथ लिखा है, पोस्ट कर देती हूं नहीं वरना मीडिया अलग बोलेगी। वहीं अपूर्व की फोटो के साथ लिखा है, परेशान क्यों होना।

लोगों के रिएक्शन

इस पोस्ट पर सबके खूब रिएक्शन्स आ रहे हैं। एक ने लिखा ट्रोलर्स को करारा जवाब। एक ने कमेंट किया ऐसा जवाब आप ही दे सकती हो। तो वहीं दिव्या के पति अपूर्व ने भी इस पर कमेंट किया कि अब ये लोग कहेंगे कि ये एआई है।

पहले भी आई थी तलाक की खबरें

बता दें कि यह पहली बार नहीं जब दोनों के तलाक की खबरें आई हो। इससे पहले जब शादी के कुछ महीने बाद दिव्या ने शादी की फोटोज डिलीट कर दी थीं तब भी ऐसी खबरें आई थीं कि दोनों अलग होने वाले हैं। हालांकि तब भी ये सब सिर्फ फेक अफवाह निकली।

दिव्या ने तब कहा था, ‘मैंने कुछ नहीं कहा, ना कोई कमेंट या स्टोरी। मैंने 2500 पोस्ट डिलीट किए थे, लेकिन फिर भी मीडिया ने सिर्फ शादी की फोटोज डिलीट करने पर ध्यान दिया। काफी फनी है कि लोग मुझसे क्या उम्मीदें करते हैं। मैंने हमेशा वो किया है जिसकी लोग मुझसे उम्मीद नहीं करते हैं।’

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।