सगाई से प्रेग्नेंट थी दिव्या अग्रवाल, पत्नी की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर आया अपूर्व का स्टेटमेंट

Mar 28, 2024 05:37 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

दिव्या अग्रवाल की शादी जब हुई तब उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर भी काफी खबरें आईं। ऐसा कहा जा रहा था कि शादी के दौरान वह प्रेग्नेंट हैं। अब इस मामले पर दिव्या के पति अपूर्व ने खुलकर बात की है।

सगाई से प्रेग्नेंट थी दिव्या अग्रवाल, पत्नी की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर आया अपूर्व का स्टेटमेंट

दिव्या अग्रवाल ने फरवरी में बॉयफ्रेंड अपूर्व से शादी की है। दोनों की शादी काफी हैपनिंग थी जिसमें सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल थे। दिव्या और अपूर्व ने जब शादी की फोटोज शेयर कीं या फिर जब शादी के इवेंट्स से दिव्या के वीडियोज वायरल हुए तो ऐसा कहा जाने लगा कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। कई बार उनके ब्लोटेड टमी की फोटोज शेयर कर लोग कमेंट कर रहे कि दिव्या शादी से पहले प्रेग्नेंट थीं। हालांकि जब यह खबर बहुत वायरल होने लगी तब एक्ट्रेस ने इनडायरेक्टली इन खबरों को गलत बताया था।

सगाई से प्रेग्नेंट है

अब दिव्या और अपूर्व ने शादी के बाद अपनी मैरिड लाइफ का एक्सपीरियंस शेयर किया। इस दौरान अपूर्व ने दिव्या की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर रिएक्ट किया। अपूर्व ने गलाटा इंडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं तो प्रेग्नेंसी की खबर तबसे सुन रहा हूं जब हमारी सगाई हुई थी। हमारी सगाई से लेकर शादी तक यह प्रेग्नेंट थी। पता नहीं हम कितना बड़ा बच्चा देने वाले हैं। मुझे लगता है हमारा हाथी बच्चा होगा। अपूर्व की बात सुनकर दिव्या अपनी हंसी नहीं रोक पाती है।'

दिव्या ने फिर कहा शादी के दौरान मैं सिर्फ खा रही थी। कभी हम पानी पुरी खाते। कभी देर रात पाव भाजी खाने जाते। मैं बस शादी की खुशी से फूल रही थी। दिव्या ने यह भी बताया कि एक दोपहर तो अपूर्व उनके पास आए और कहा कि उन्होंने उनसे एक जरूरी बात छिपाई है। मैंने कहा कि ऐसा क्या है। मैंने तो तुम्हें सब बताया है। अपूर्ण ने फिर बोला कि तुम प्रेग्नेंट हो और तुमने मुझे बताया नहीं।

दिव्या ने आगे कहा, 'मैंने फिर उनसे पूछा कि क्या हो गया है तुम्हें, ऐसा क्यों बोल रहे हो तो इस पर अपूर्व ने कहा कि कमेंट्स पढ़।'

दोनों से फिर पूछा गया कि बेबी प्लानिंग को लेकर आपका क्या प्लान है तो इस पर दिव्या ने कहा कि देखिए ऐसा नहीं है कि मम्मी बोल रही है, पापा बोल रहे हैं या सास-ससुर बोल रहे हैं तो बेबी कर लो। हम अभी इस बारे में नहीं सोच रहे हैं कि क्योंकि हम अभी काफी चीजें सीख रहे हैं। वहीं अपूर्व ने कहा कि जब शादी के बाद आपसे कोई पूछता है कि बच्चे कब प्लान कर रहे हो तो आपको आगे आकर बोलना होना कि हमारी अभी शादी हुई है तो हम अभी एंजॉय करना चाहते हैं, घूमना चाहते हैं, आपको अपनी बात रखनी होगी।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।