प्रिंस नरूला के 2 पेग कम मारो कमेंट पर दिव्या अग्रवाल का करारा जवाब- किसी के बाप से नहीं डरती

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

दिव्या अग्रवाल और प्रिंस नरूला के बीच शब्दों की लड़ाई जारी है। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ बोल रहे हैं और अब दिव्या ने प्रिंस को एक्स ब्रदर बोलते हुए अपनी बात रखी है।

प्रिंस नरूला के 2 पेग कम मारो कमेंट पर दिव्या अग्रवाल का करारा जवाब- किसी के बाप से नहीं डरती

दिव्या अग्रवाल और प्रिंस नरूला के बीच वॉर चल रही है। दोनों शो द 50 में नजर आए थे। शो में दोनों के बीच जहां पहले क्लोज बॉन्ड था, वहीं बाद में गेम के आगे चलते-चलते दोनों के बीच टफ कॉम्टीशन होने लगा। शो के बाद दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ काफी बुरा बोला। पहले प्रिंस ने दिव्या को कहा कि 2 पेग कम मारा करो। इस पर अब दिव्या ने अपना जवाब दिया है।

दिव्या को प्रिंस का जवाब

दरअसल, प्रिंस ने दिव्या के खिलाफ बात करते हुए कहा था, मेरी जेड बहन को कहना चाहूंगा 2 पेग कम मारा करो। इस पर अब दिव्या ने कहा, अपना फेम कहीं और से लो प्लीज। इतना ही नहीं दिव्या आगे भी बोलती हैं, ग्रो अप, अच्छा इंसान बनो मेरे एक्स भाई। किसी के बाप से नहीं डरती मैं।

दिव्या ने लगाया था प्रिंस के फैंस पर धमकियां देने का आरोप

बता दें कि इससे पहले दिव्या ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उन्हें हेट मैसेज मिल रहे हैं, इतना ही नहीं रेप की धमकियां भी उन्हें मिल रही हैं प्रिंस नरुला के फैंस से। हालांकि बाद में प्रिंस ने इन दावों पर अपनी सफाई दी थी और कहा कि उन्होंने कभी भी पर्सनली दिव्या के खिलाफ कुछ नहीं कहा है।

प्रिंस ने कहा था दिव्या को चाहिए अटेन्शन

प्रिंस ने कहा था कि दिव्या फुटेज के लिए ये सब कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शो में उन्होंने कई बॉन्ड बनाए अटेन्शन के लिए। प्रिंस ने यह भी कहा कि दिव्या ने झूठ बोला है कि वह एपिसोड नहीं देख रही थीं। वह खुद को बड़ी सेलिब्रिटी मानती हैं।

द 50 शो के विनर शिव ठाकरे

बता दें कि द 50 के विनर शिव ठाकरे हैं। फिनाले में शिव ठाकरे, फैजल शेख, रजत दलाल, कृष्णा श्रॉफ और इमोर्टल काका के बीच टास्क था। शिव ने सबसे पहले टास्क किया। जीत के बाद शिव ने प्रिंस को ट्रिब्यूट भी दिया था। दरअसल, प्रिंस को फाइनल्स में जगह मिल गई थी, लेकिन उन्होंने अपनी पोजिशन शिव को दे दी।

कई सेलेब्स थे इसमें

बता दें कि द 50 शो की शुरुात फरवरी में हुई थी। इस शो में कंटेस्टेंट्स एक पैलेस में रहे थे और यहां उन्हें कई टास्क करने पड़े। ये शो 50 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुआ था जिसमें करण पटेल, दिव्या अग्रवाल, रजत दलाल, रिद्धि डोगरा, मनीषा रानी और उर्वशी ढ़ोलकिया भी थे।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।