तलाक की अटकलों पर दिव्या अग्रवाल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा पति तो…

May 28, 2024 05:36 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

दिव्या अग्रवाल ने फाइनली तलाक की खबरों पर अपना रिएक्शन दे दिया है। एक्ट्रेस ने बता दिया कि उन्होंने क्यों शादी की फोटोज डिलीट की हैं।

तलाक की अटकलों पर दिव्या अग्रवाल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा पति तो…

दिव्या अग्रवाल ने हाल ही में सोशल मीडिया से शादी की फोटोज डिलीट की जिसके बाद से यही कयास लगाने जाने लगे कि क्या एक्ट्रेस का तलाक होने वाला है या दोनों के बीच विवाद हो गया है। फैंस दिव्या के ऐसा करने पर काफी हैरान थे क्योंकि 3 महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी। अब एक्ट्रेस ने इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है। दिव्या ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि उनके पति क्या कर रहे हैं।

लोगों को मुझसे अलग उम्मीद

दिव्या ने लिखा, 'मैंने कभी शोर नहीं मचाया। ना मैंने कोई स्टोरी बनाई और ना ही कोई कमेंट किया। मैंने 2500 पोस्ट डिलीट किए, लेकिन फिर भी मीडिया को सिर्फ़ मेरी शादी की फोटोज को लेकर मुद्दा बनाना था। लोग मुझे जिस तरह देखते हैं और मुझसे उम्मीद करते हैं वो काफी फनी है।'

दोनों के बीच सब ठीक

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'मैंने हमेशा वही किया है जिसकी लोगों को मुझसे उम्मीद नहीं होती और अब लोग मुझसे क्या उम्मीद कर रहे हैं बच्चे और तलाक। लेकिन अभी इनमें से कुछ नहीं हो रहा है। अब रिएलिटी में आते हैं तो मैं चाहती हूं कि मेरा पहला पिन पोस्ट वो होना चाहिए जिसपर मैं चाहता हूँ लोग बात करें। भगवान की कृर्पा से मेरे पति बगल में खर्राटे मार रहे हैं।'

दिव्या के इस पोस्ट से उनके फैंस काफी रिलैक्स होंगे क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि दोनों अलग हों। खैर बता दें कि दिव्या और अपूर्व ने कुछ समय की डेटिंग के बाद 20 फरवरी को शादी की थी। शादी के दौरान दिव्या की कुछ फोटोज और वीडियोज के वायरल होने पर कहा जा रहा था कि वह प्रेग्नेंट हैं। उस वक्त दिव्या ने कहा था कि शादी के दौरान वह डाइटिंग पर ध्यान नहीं दे रही थीं और ना ही जिम जा रही थीं इसलिए उनका वजन बढ़ा हुआ लग रहा था। इसके पीछे और कोई वजह नहीं है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।