दिव्या अग्रवाल ने पति से अलग होने की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हम इसलिए अलग हैं क्योंकि...

Mar 07, 2026 01:19 pm IST
Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान

दिव्या अग्रवाल को लेकर काफी समय से ऐसा दावा किया जा रहा है कि वह पति अपूर्व से अलग रह रही हैं। अब दिव्या ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है और पूरा सच बताया है।

दिव्या अग्रवाल ने पति से अलग होने की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हम इसलिए अलग हैं क्योंकि...

दिव्या अग्रवाल द 50 शो में नजर आ रही थीं, लेकिन वह फिनाले से पहले ही बाहर हो गई थीं। शो के दौरान एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा हुई थी। भव्या सिंह जो शो में बतौर कंटेस्टेंट थीं, उन्होंने दावा किया था कि दिव्या अपने पति अपूर्व से अलग रह रही हैं। इतना ही दिव्या पर गोल्ड डिगर का भी टैग लगाया गया था। अब इन दावों पर दिव्या ने अपना रिएक्शन दिया है। दिव्या ने बताया कि आखिर क्यों वह पति से अलग रह रही हैं।

क्यों पति से दूर रह रही हैं दिव्या

जूम/ टेली टॉक से बात करते हुए दिव्या ने कहा, 'हां मैं पति के साथ नहीं रह रही हूं। मैं अलग रह रही हूं। मैं अपने काम के पास रह रही हूं और वह अपने काम के पास। हम आज भी बतौर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड मिलते हैं।'

गोल्ड डिगर के टैग पर क्या कहा

गोल्ड डिगर के टैग पर दिव्या ने कहा, ‘हमारी शादी और लव अब भी जिंदा है। लोगों के पास आधी जानकारी है। मैं गोल्ड डिगर नहीं हूं, लेकिन मुझे अच्छा लगेगा खुद को डायमंड डिगर कहना। मेरा पति डायमंड है।’

ये भी पढ़ें:
दिव्या अग्रवाल का होने वाला है तलाक? भव्या का दावा- पति से अलग रहती हैं एक्ट्रेस

शो से बाहर होने पर पति का रिएक्शन

दिव्या ने यह भी बताया कि उनके शो से बाहर होने पर पति का क्या रिएक्शन था। वह बोलीं, ‘अपूर्व ने मुझसे पूछा कि तुम शो क्यों नहीं जीती। मैंने कहा कि मैं कभी नहीं चाहती थी द 50 शो जीतना। हर शो को जीतना जरूरी है।’

दिव्या ने आगे कहा, 'जब मैं बाहर आई, अपूर्व ने मुझे काफी टेस्टी खाना खिलाया। मुझे लगता है सिर्फ खाना ही मुझे फिक्स कर सकता है। वह मेरी दुनिया से काफी अलग हैं। वह मुझे हैप्पी और हेल्दी चाहते हैं।'

कब की थी दिव्या और अपूर्व ने शादी

बता दें कि दिव्या ने बिजनेसमैन अपूर्व से फरवरी 2024 में शादी की। दोनों ने मराठी ट्रेडिशनल स्टाइल में शादी की थी। शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के अलग होने की खबरें आने लगी थी।

ये भी पढ़ें:
‘द 50’ की कंटेस्टेंट दिव्या अग्रवाल का इंटरव्यू, ‘बिग बॉस OTT 1’ की विनर बोलीं…

जब शादी की फोटोज डिलीट होने पर आई थी तलाक की अफवाह

दिव्या ने उन अफवाहों पर सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘मैं कोई शोर नहीं मचाती। मैं कमेंट्स नहीं करती और ना स्टोरीज बनाती हूं। मैंने 2500 पोस्ट डिलीट किए थे, लेकिन लोगों ने शादी की फोटोज के डिलीट होने पर फोकस किया। यह काफी फनी है लोग जो सोचते हैं। मैंने हमेशा दरअसल वही किया है जो लोग मुझसे उम्मीद नहीं करते। अब लोग मुझसे 2 ही चीजें एक्सपेक्ट कर रहे हैं- बेबीज और तलाक। लेकिन दोनों चीजें नहीं हो रही हैं।’

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख