
रुपाली गांगुली की नेशनल अवार्ड मांग पर सूरज बड़जात्या ने जताई सहमति, बोले-मेहनत करते हैं टीवी आर्टिस्ट
अनुपमा स्टार रुपाली गांगुली ने हाल में टीवी एक्टर्स के लिए भी नेशनल अवार्ड की मांग की थी। अब उनकी इस मांग के समर्थन में सूरज बडजात्या भी आए हैं। उन्होंने रुपाली की बात से सहमति जताते हुए उन्हें सही कहा है।
टीवी सीरियल अनुपमा से घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने हाल ही नेशनल अवार्ड को लेकर बयान दिया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि जिस तरह फिल्म एक्टर्स को और कंटेंट क्रिएटर्स को नेशनल अवॉर्ड्स दिया जाता है, उसी तरह टीवी एक्टर्स को भी इसका हिस्सा बनाया जाना चाहिए। रूपाली ने कहा कि टीवी इंडस्ट्री में काम करने वाले लोग भी बेहद मेहनत करते हैं और उनके योगदान को नज़रअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। अब उनकी इस मांग पर सलमान खान की फिल्म हम आपके हैं कौन बनाने वाले सूरज बड़जात्या ने समर्थन किया है।
टीवी भी एक आर्ट फॉर्म
सूरज बड़जात्या ने टेली टॉक इंडिया से बात करते हुए कहा, “मैं रूपाली की बात से सहमत हूं। टीवी एक आर्ट फॉर्म है, इसमें बहुत मेहनत लगती है। अगर आप टीवी सेट पर जाएंगे तो देखेंगे किआर्टिस्ट रोजाना 12 से 14 घंटे लगातार काम करते हैं। फिल्मों में फिर भी थोड़ा ब्रेक मिल जाता है, लेकिन टीवी में कलाकार अपने किरदार को लगातार जीते रहते हैं। अगर मुझसे कहा जाए कि मैं एक एपिसोड डायरेक्ट करूं तो मुझे एक हफ्ता लग जाएगा। ऐसे में नेशनल अवॉर्ड्स में टीवी आर्टिस्ट को शामिल करना चाहिए।”
कोविड में किया काम
रूपाली गांगुली ने पैपराजी वायरल भैयानी से बातचीत में कहा था, “नेशनल अवॉर्ड्स फिल्मों से लेकर कंटेंट क्रिएटर्स तक को मिलते हैं। लेकिन टीवी आर्टिस्ट के लिए कुछ नहीं है। कोविड के दौरान भी जब बाकी इंडस्ट्री शूटिंग टाल रही थी, हम लगातार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक काम करते रहे। जब कोई फिल्म स्टार ऐसा करता है तो सुर्खियां बनती हैं, लेकिन हमारी मेहनत पर कोई बात नहीं करता। हम भी मान्यता के हकदार हैं।”
रूपाली गांगुली का शो अनुपमा साल 2020 से ऑडियंस की पसंद बना हुआ है। राजन शाही के प्रोडक्शन में बना यह सीरियल टीआरपी चार्ट्स पर लगातार टॉप पर रहता है और आज भी फैंस का फेवरेट बना हुआ है।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




