दीपिका कक्कड़ को दोबारा सिस्ट होने के बाद रहती है घबराहट, बोलीं- रूहान के साथ ना हो पाने का दुख

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

दीपिका कक्कड़ अपनी हेल्थ और जिंदगी से जुड़े अपडेट्स अपने व्लॉग में देती रहती हैं। उनके रीसेंट व्लॉग्स काफी देखे जा रहे हैं। इनमें दीपिका ने दिल का हाल अपने फॉलोअर्स को सुनाया है।

दीपिका कक्कड़ को दोबारा सिस्ट होने के बाद रहती है घबराहट, बोलीं- रूहान के साथ ना हो पाने का दुख

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ कैंसर से लड़ रही हैं। उनकी यह जंग आसान नहीं है लेकिन बहादुरी से सामना कर रही हैं। हालांकि जब हौसला टूटने लगता है तो वह अपने फॉलोअर्स के सामने दिल हलका कर लेती हैं। बीते दिनों उनको सिस्ट वापस आने की समस्या का पता चला था। इस वजह से वह काफी परेशान थीं। मार्च में उनका ऑपरेशन हो चुका है। दीपिका ने बताया कि इन सब परेशानियों की वजह से वह अपने बच्चे रूहान को जरा भी टाइम नहीं दे पा रहीं। अब उनका व्लॉग चर्चा में है जिसमें उन्होंने अपने दिल की बातें कीं।

बेटे को नहीं दे पातीं वक्त

दीपिका ने अपने इस व्लॉग में कहा था कि सिस्ट के दोबारा आने से वह हिल गई हैं। उन्होंने इसे अल्लाह की मर्जी बताया था। दीपिका यह भी बताती हैं कि बहुत घबराहट भी है। दीपिका व्लॉग में बोलती हैं, 'मेरी बीमारी की वजह से मेरे दिमाग में कई चीजें चल रही हैं। शोएब कई चीजों में फंस गए हैं। मैं कभी-कभी रुहान को वक्त नहीं दे पाती। जब थकी होती हूं तो मैं सो जाती हूं। अगर हॉस्पिटल में हूं तो मैं रुहान के साथ नहीं रह पाती। जब आप बीमार होते हैं तो आपका रूटीन और प्राथमिकताएं बदल जाती हैं। मैं इससे पूरी तरह से बाहर निकलना चाहती हूं।' दीपिका ने कहा कि ऐसा होगा और वह इस चीज के लिए पूरी तरह से पॉजिटिव हैं।'

दीपिका ने हल्का किया दिल

दीपिका ने यह भी बताया कि कई दिनों से प्लान चल रहा है कि आगे का ट्रीटमेंट कैसा हो। इसके लिए कुछ टेस्ट हो रहे हैं और प्लानिंग हो रही है। दीपिका ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि शेयर करना चाहिए था या नहीं लेकिन बस वह बता रही हैं।

बेटे के साथ बिताया वक्त

इसके बाद दीपिका ने एक और व्लॉग दिखाया जिसमें वह छोले-पूड़ी और हलवा बनाती दिखती हैं। इसके बाद वह रूहान के साथ खेलती हैं और उसे नमाज पढ़ना सिखाती हैं। दीपिका बताती हैं कि जब वह रिपोर्ट्स लेने जा रही होती हैं तो घर के हर सदस्य के चेहरे पर घबराहट होती है पर कोई जाहिर नहीं करता। सभी लोग मुस्कुराते रहते हैं।

बीते साल हुई थी ट्यूमर की सर्जरी

दीपिका कक्कड़ के ट्यूमर की सर्जरी जून 2025 में हुई थी। इस साल फरवरी में सिस्ट का पता चलने के बाद उन्होंने मार्च में सर्जरी करवाई। इसके बाद वह डायट, एक्सरसाइज वगैरह के साथ अहतियात बरत रही हैं। ससुराल सिमर का फेम दीपिका व्लॉग के जरिये अपने हेल्थ अपडेट्स देती रहती हैं।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।